{"_id":"69c38cc6fbfd36c7910a7e8d","slug":"side-effects-of-drinking-turmeric-milk-daily-haldi-wala-doodh-pine-ke-nuksan-disprj-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Turmeric Milk: हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान क्या हैं? जानें कहीं आपकी परेशानी का कारण भी तो ये नहीं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Turmeric Milk: हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान क्या हैं? जानें कहीं आपकी परेशानी का कारण भी तो ये नहीं
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:00 PM IST
सार
Side Effects of Turmeric Milk: अक्सर आपने किसी न किसी के मुंह से सुना होगा कि हल्दी वाला दूध पीकर शरीर की दिक्कतें दूर हो जाती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसे पीने से आपकी दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock
Side Effects of Turmeric Milk: : हल्दी वाला दूध, जिसे अक्सर “गोल्डन मिल्क” कहा जाता है, भारतीय घरों में सर्दियों और बीमारियों से बचाव के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर में सूजन कम होती है और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है, ये बात सच नहीं है।
Trending Videos
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe stock photos
सबसे पहले जान लें हल्दी वाला दूध पीने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए
इम्यूनिटी बढ़ाए
- हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व है।
- यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी से बचाव के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Freepik.com
सर्दी-जुकाम में राहत
- हल्दी वाला दूध गले की खराश, खांसी और जुकाम में राहत देता है।
- इसकी गर्म तासीर बलगम को ढीला करती है और गले को आराम पहुंचाती है।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Adobe Stock
सूजन कम करे
- हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करते हैं।
- चोट लगने या वर्कआउट के बाद इसका सेवन रिकवरी को तेज कर सकता है।
विज्ञापन
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
- फोटो : Freepik.com
अब जान लें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ये हल्दी वाला दूध
जिनको पाचन संबंधी समस्या है
जिनको पाचन संबंधी समस्या है
- अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी, अपच या ढीला पेट रहता है, तो हल्दी वाला दूध आपकी समस्या बढ़ा सकता है।
- हल्दी की गर्म तासीर और दूध की भारी प्रकृति पाचन पर असर डाल सकती है।