{"_id":"69c37522e7aeb409f40eab76","slug":"japanese-cardiologist-gives-reason-of-heart-attack-this-one-habit-cause-heart-attack-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heart Attack Causes: सुबह की एक गलती की वजह से होते हैं ज्यादातर हार्ट अटैक! हर किसी के लिए जरूरी है ये खबर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Heart Attack Causes: सुबह की एक गलती की वजह से होते हैं ज्यादातर हार्ट अटैक! हर किसी के लिए जरूरी है ये खबर
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:38 PM IST
सार
This One Habit Cause Heart Attack: आज के समय में तेजी से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि कहीं ये हमारी किसी गलती की वजह से ही तो नहीं है। इस बारे में जापानी कार्डियोलॉजिस्ट क्या कहते हैं आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : अमर उजाला
This One Habit Cause Heart Attack: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। आलम तो कुछ ऐसा हो गया है कि अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। वैसे तो खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी और अनियमित दिनचर्या इसके बड़े कारण बनते जा रहे हैं लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि अब हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी दिल की सेहत पर गहरा असर डालती हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते।
Trending Videos
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock
सुबह की ये गलती बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा
ये गलती है सुबह अचानक उठकर अपने कामों में लग जाना। दरअसल, अधिकांश लोग सुबह उठते ही सीधे बिस्तर छोड़कर व्यायाम, दौड़ या भारी काम करना शुरू कर देते हैं। जोकि पूरी तरह से गलत तरीका है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से हार्ट अटैक का कैसे होगा?
ये गलती है सुबह अचानक उठकर अपने कामों में लग जाना। दरअसल, अधिकांश लोग सुबह उठते ही सीधे बिस्तर छोड़कर व्यायाम, दौड़ या भारी काम करना शुरू कर देते हैं। जोकि पूरी तरह से गलत तरीका है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से हार्ट अटैक का कैसे होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock
क्यों खतरनाक है ये आदत?
1. ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव
नींद से जागने पर शरीर का सर्कुलेटिंग ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आप तुरंत खड़े होकर काम शुरू करते हैं, तो ब्लड प्रेशर अचानक ऊंचा हो जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं और दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
1. ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव
नींद से जागने पर शरीर का सर्कुलेटिंग ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आप तुरंत खड़े होकर काम शुरू करते हैं, तो ब्लड प्रेशर अचानक ऊंचा हो जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं और दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Adobe Stock Images
2. हार्ट पर स्ट्रेस
स्ट्रेस हार्ट अटैक का बड़ा कारण है। सुबह अचानक एक्टिव होने से दिल को तेज़ी से खून पंप करना पड़ता है। यह अचानक स्ट्रेस हार्ट मसल्स पर लोड बढ़ा देता है और कमजोर हार्ट वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
स्ट्रेस हार्ट अटैक का बड़ा कारण है। सुबह अचानक एक्टिव होने से दिल को तेज़ी से खून पंप करना पड़ता है। यह अचानक स्ट्रेस हार्ट मसल्स पर लोड बढ़ा देता है और कमजोर हार्ट वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
इस एक गलती की वजह से आप हो सकते हार्ट अटैक के शिकार!
- फोटो : Freepik.com
3. ब्रेन और हार्ट को कम ऑक्सीजन
नींद से उठते समय शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अचानक उठने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है, जिससे चक्कर, कमजोरी और कभी-कभी फॉल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
नींद से उठते समय शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अचानक उठने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है, जिससे चक्कर, कमजोरी और कभी-कभी फॉल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।