{"_id":"69c35c74e395a37fa60983b7","slug":"benefits-of-eating-makhana-in-navratri-fasting-in-hindi-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makhana Benefits: नवरात्रि के व्रत में विशेषज्ञ क्यों देते हैं मखाना खाने की सलाह? जानें इसके फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Makhana Benefits: नवरात्रि के व्रत में विशेषज्ञ क्यों देते हैं मखाना खाने की सलाह? जानें इसके फायदे
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:45 AM IST
सार
Benefits Of Eating Makhana: अक्सर आपने देखा होगा कि नवरात्रि के व्रत में लोग मखाना खाने की सलाह देते हैं। इसके क्या फायदे हैं, आज हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
मखाना खाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
Benefits Of Eating Makhana: नवरात्रि के पावन अवसर पर लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखते हैं। इस दौरान खानपान में खास सावधानी बरती जाती है, ताकि शरीर को ऊर्जा भी मिलती रहे और व्रत के नियमों का पालन भी हो सके। ऐसे में मखाना (फॉक्स नट्स) एक बेहद लोकप्रिय और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प माना जाता है।
Trending Videos
मखाना खाने के क्या फायदे हैं?
1. एनर्जी का अच्छा स्रोत
मखाना में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। व्रत के दौरान जब खाने के विकल्प सीमित होते हैं, तब मखाना तुरंत थकान दूर करने में मदद करता है और आपको एक्टिव बनाए रखता है।

- फोटो : adobe stock images
2. पाचन के लिए फायदेमंद
मखाना बेहद हल्का और सुपाच्य होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। व्रत में अक्सर गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो जाती है, ऐसे में मखाना इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

3. दिल के लिए अच्छा
मखाना में सोडियम और सैचुरेटेड फैट कम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।

- फोटो : Adobe stock photos
4. वजन कंट्रोल में सहायक
अगर आप व्रत के दौरान वजन बढ़ने से बचना चाहते हैं, तो मखाना एक बेहतरीन स्नैक है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
अगर आप व्रत के दौरान वजन बढ़ने से बचना चाहते हैं, तो मखाना एक बेहतरीन स्नैक है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।