सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सावधान: अल्जाइमर-डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती हैं ऐसी आदतें, तुरंत बना लें दूरी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 11 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
habits that cause alzheimer and dementia, know what to avoid
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Pixabay

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना आवश्यक होता है। हाल के कुछ वर्षों में अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे तमाम तरह की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। अल्जाइमर, डिमेंशिया के सबसे आम कारणों में से एक है। अल्जाइमर संगठन के अनुसार, अल्जाइमर रोग, मस्तिष्क की कोशिकाओं में क्षति के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण तमाम तरह की मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी कुछ आदतें कई तरह की मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का असर सिर्फ मस्तिष्क तक ही सीमित नहीं है, यह संपूर्ण शरीर के कार्यप्रणाली और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं कौन सी आदतें अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

Trending Videos
habits that cause alzheimer and dementia, know what to avoid
तनाव की समस्या से रहें दूर - फोटो : Pixabay

तनाव और अवसाद
महामारी विज्ञान और बायोस्टैटिस्टिक्स (केवाई), कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और सैन फ्रांसिस्को द्वारा किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों को अवसाद की समस्या होती है उनमें डेमेंशिया का खतरा अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है। इसके अलावा तनाव लेने की समस्या मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह के स्वास्थ्य के लिए गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that cause alzheimer and dementia, know what to avoid
शराब का सेवन है नुकसानदायक - फोटो : PTI

शराब का अधिक सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों में डेमेंशिया का खतरा अधिक होता है। अधिक मात्रा में या लंबे समय से शराब का सेवन करने वालों में यह मस्तिष्क में परिवर्तन का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब से परहेज करके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी तमाम तरह के समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

habits that cause alzheimer and dementia, know what to avoid
मोटापे को दूर करने के उपाय - फोटो : iStock

मोटापा या अधिक वजन की दिक्कत
मोटापा या अधिक वजन को अक्सर हृदय रोगों से जोड़कर देखा जाता है, हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि इससे डेमेंशिया का खतरा भी बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है अधिक बीएमआई वाले लोगों में मनोभ्रंश विकसित होने का जोखिम दो गुना अधिक होता है। बेली फैट वाले लोगों में कुछ ऐसे हार्मोन और रसायनों का उत्पादन होता है जो सूजन और इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
habits that cause alzheimer and dementia, know what to avoid
डेमेंशिया से बचने के तरीके - फोटो : istock

डेमेंशिया से बचने के तरीके
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेमेंशिया के जोखिम से बचे रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना सबसे आवश्यक माना जाता है। ऐसी आदतें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

  • फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और कम वसा वाले दूध और पनीर आदि का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 
  • यदि आपका भी वजन अधिक है तो स्वस्थ आहार लें और वजन कम करने के लिए व्यायाम करें।
  • धूम्रपान करने से बचें।
  • सिर के आघात (चोटों) और प्रदूषित वातावरण में न रहें।
  • सोने और जागने का समय निर्धारित करें। 
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed