सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काम की बात: हाल ही में हुए हैं डेंगू के शिकार? तेज रिकवरी के लिए जानिए क्या करें-क्या नहीं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 11 Dec 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
what to do and not to do for fast dengue recovery, all you need to know
डेंगू से रिकवरी के उपाय - फोटो : iStock

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले महीनों डेंगू का भयंकर कहर देखने को मिला। तेजी से बढ़ती डेंगू के रोगियों की संख्या ने अस्पतालों पर दबाव बढ़ा दिया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि समय रहते डेंगू का निदान या इलाज न हो पाए तो यह जानलेवा तक हो सकती है। आमतौर पर जिन लोगों को डेंगू होता है उन्हें तेज बुखार, भूख न लगने, शरीर में तेज दर्द, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते और कंपकंपी की समस्या हो सकती है। चूंकि अब तक डेंगू बुखार का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, इसलिए लोगों को इससे विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 



डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू के इलाज और इसकी रिकवरी के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डेंगू के रोगियों में प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, ऐसे में इसके बढ़ाने वाले उपाय करते रहना आवश्यक होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं डेंगू से तेज रिकवरी के लिए क्या करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

Trending Videos
what to do and not to do for fast dengue recovery, all you need to know
डेंगू के बाद कमजोरी की समस्या - फोटो : iStock

डेंगू से तेज रिकवरी के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू से तेज रिकवरी के लिए आहार में विटामिन-सी, जिंक, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्वों से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है पपीते के पत्ते का अर्क प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाता है। इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इम्युनिटी को बढ़ावा देने वाली चीजों जैसे आंवला, नींबू, संतरा, अनानास का सेवन करें। जिंक वाले आहार का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what to do and not to do for fast dengue recovery, all you need to know
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

किन चीजों से करना चाहिए परहेज
डेंगू से रिकवरी के दौरान शरीर को हाइड्रेट करना न भूलें। प्रतिदिन फलों का जूस पिएं। रिकवरी के दौरान शराब या धूम्रपान करना जटिलताओं का बढ़ा सकता है, इससे बिल्कुल परहेज करें। तेजी से ठीक होने के लिए तैलीय खाद्य पदार्थ, रिफाइंड खाद्य पदार्थ, मसालेदार तथा हाई फैट वाले भोजन का सेवन न करें। रिकवरी के दौरान रोजाना हल्के स्तर को व्यायाम या योग को जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं, इससे तमाम तरह की जटिलताएं कम होती हैं।

what to do and not to do for fast dengue recovery, all you need to know
डेंगू से तेज रिकवरी के तरीके - फोटो : iStock

डेंगू से कैसे रहें सुरक्षित?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू से सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय है- मच्छरों से बचाव करना। इस मौसम में सभी लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखने चाहिए। इसके अलावा घर के आस-पास मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करें, खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें और रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। डेंगू के खतरे से बचे रहने कि लिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के उपाय करना भी जरूरी है।



------------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed