पेशाब के माध्यम से शरीर से तमाम प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस प्रक्रिया का सही तरीके से चलते रहना आवश्यक माना जाता है।यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) आपके यूरिनरी सिस्टम के किसी भी हिस्से में होने वाला इन्फेक्शन है, जो कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यूटीआई संक्रमण किडनी, यूरेटर्स या ब्लैडर जैसे मूत्र मार्ग से संबंधित अंगों में हो सकता है। अगर इसका समय पर निदान और इलाज न कराया जाए तो कई लोगों में यह किडनी की खराबी तक का भी कारण बन सकता है।
यूटीआई: इन उपायों को प्रयोग में लाकर संक्रमण से रह सकते हैं सुरक्षित, नहीं होगी दवाइयों की जरूरत
विटामिन-सी का बढ़ाएं मात्रा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आहार में विटामिन-सी की मात्रा को बढ़ाकर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचाव किया जा सकता है। विटामिन-सी मूत्र की अम्लता को बढ़ा देते हैं, जिससे संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। गर्भवती महिलाओं में यूटीआई को लेकर साल 2007 में किए एक अध्ययन से पता चलता है कि रोजाना 100 मिलीग्राम विटामिन-सी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
प्रोबायोटिक्स का सेवन है फायदेमंद
जिन लोगों को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या हो, वह आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स, आंत में बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। प्रोबायोटिक्स के लिए दही का सेवन करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि एक सामान्य प्रोबायोटिक स्ट्रेन लैक्टोबैसिलस, वयस्क महिलाओं में यूटीआई को रोकने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन का अर्क
अनुसंधान से पता चलता है कि लहसुन और लहसुन के अर्क में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो यूटीआई और इसके कारण बनने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। भोजन में लहसुन की मात्रा को बढ़ाकर यूटीआई सहित कई अन्य तरह के संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है।
अधिक मात्रा में पिएं पानी
हाइड्रेशन की स्थिति को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के जोखिम से जोड़कर देखा जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पेशाब के माध्यम से मूत्र पथ से बैक्टीरिया को बाहर निकल जाते हैं, ऐसे में अधिक मात्रा में पानी पीते रहना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साल 2003 में 141 लड़कियों पर किए गए एक अध्ययन में पता चला कि कम तरल पदार्थों खासकर पानी का सेवन यूटीआई के खतरे को बढ़ा सकता है।
-------------
स्रोत और संदर्भ:
Urinary tract infection (UTI)
What Is a Urinary Tract Infection
अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X