भारत में लोग चुकंदर सलाद के रूप में बड़े ही चाव से खाते हैं। वैसे इसे महीन काटकर और हल्का सा पकाकर मुख्य खाने के साथ भी खाया जा सकता है। शायद आपको पता न हो, लेकिन इसका अचार भी डाला जाता है। दरअसल, चुकंदर लोहा, विटामिन और मिनरल्स (खनिज) का बहुत ही अच्छा स्रोत है, इसीलिए इसका औषधीय उपयोग अधिक किया जाता है। रेडॉक्स बायोलॉजी नामक वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, चुकंदर का जूस बुजुर्गों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में चुकंदर के सेवन के बहुत से फायदे बताए जाते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में...
{"_id":"6065c9558ebc3e8c965c13eb","slug":"health-benefits-of-beetroot-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में चुकंदर खाने के बहुत से हैं फायदे, दिल से जुड़े रोगों का खतरा होता है कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में चुकंदर खाने के बहुत से हैं फायदे, दिल से जुड़े रोगों का खतरा होता है कम
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
चुकंदर के फायदे
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है। मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, एक रिसर्च में यह पाया गया है कि उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने के लिए दिन में एक गिलास चुकंदर का जूस पीना पर्याप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए फायदेमंद है चुकंदर
- कई अध्ययनों में यह पाया गया है और विशेषज्ञ भी कहते हैं कि नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है। इसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर (हृदय की गति रुक जाना) आदि शामिल हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज में फायदेमंद है चुकंदर का सेवन
- डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुकंदर में एक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जिसे अल्फा-लिपोइक एसिड कहा जाता है। यह कंपाउंड (यौगिक) ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाने से डायबिटीज की बीमारी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज में है फायदेमंद
- विशेषज्ञों के मुताबिक, चुकंदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट से संबंधित बीमारियों, जैसे कब्ज आदि के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह उनके लिए लाभदायक होगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
