{"_id":"6065e03b8ebc3e8d320f4c63","slug":"alcohol-can-lower-the-risk-of-developing-cataracts-study-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोध में खुलासा: हफ्ते में इतनी मात्रा में अल्कोहल लेने से कम हो सकता है मोतियाबिंद का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शोध में खुलासा: हफ्ते में इतनी मात्रा में अल्कोहल लेने से कम हो सकता है मोतियाबिंद का खतरा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे भी हो सकते हैं। मूरफील्ड्स आई हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नेत्र विज्ञान के शिक्षाविदों एक हालिया अध्ययन के दौरान पाया कि सप्ताह में 14 यूनिट तक अल्कोहल का सेवन करने वालों में मोतियाबिंद होने का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक विशेष रूप से रेड वाइन को सेवन करना आपके लिए इस मामले में फायदेमंद हो सकता है।
इस अध्ययन के बाद से दुनियाभर में अल्कोहल के सेवन को लेकर बहत छिड़ गई है। आइए जानते हैं अल्कोहल का सेवन आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने विशेषकर मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में किस तरह से सहायक हो सकता है?
2 of 5
Cataracts
शोधकर्ताओं ने कई दशकों तक 492,549 प्रतिभागियों के चिकित्सा और जीवन शैली के बारे में अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जिन लोगों ने सरकार द्वारा अनुशंसित अधिकतम एक सप्ताह में 14 यूनिट ही अल्कोहल का सेवन किया उन लोगों में मोतियाबिंद का खतरा कम पाया गया। 14 यूनिट को करीब साढ़े छह गिलास के बराबर समझा जा सकता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पाया कि बीयर का सेवन करने वालों की तुलना में रेड वाइन पीने वालों में इसका जोखिम कम पाया गया।
3 of 5
CATARACTS
प्रमुख शोधकर्ता डॉ. शैरोन चुआ के मुताबिक आंखों में मोतियाबिंद का विकास तब होता है, जब उम्र के साथ आपके शरीर की ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटने लगताहै। अल्कोहल या वाइन के सेवन करने वालों के शरीर में पॉलीफिनॉल एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद रहते हैं जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को मजबूत बनाए रखने में सहायक है। यही कारण है कि ऐसे लोगों में मोतियाबिंद का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एपिक-नोरफ़ोक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि अल्कोहल का सेवन न करने वालों की तुलना में, सप्ताह में कम से कम पांच बार वाइन पीने वालों में मोतियाबिंद का खतरा 23 फीसदी तक कम पाया गया। यहां मतभेद इसलिए हो रहा है क्योंकि नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक धूम्रपान, मधुमेह और पारिवारिक इतिहास के साथ अल्कोहल का सेवन करना भी मोतियाबिंद के संभावित जोखिम कारकों में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
eye
- फोटो : pixa
अध्ययन से जुड़ी एक अन्य शोधकर्ता डॉ. एंथनी ख्वाजा बताती हैं कि हमने अध्ययन के दौरान पाया कि जिनके शरीर में अल्कोहल निकोटिन की मात्रा ज्यादा होती है उन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराने की नौबत कम आती है। हालांकि यहां ध्यान देना की जरूरत है कि अल्कोहल का सेवन मौजूदा गाइडलाइंस के मुताबिक बताई गई मात्रा में ही किया जाना चाहिए, इसका लाभ तभी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।