सब्सक्राइब करें

अगर आपके घर में है ये पौधा तो रोज खाएं बस पांच पत्ते, दूर हो जाएंगी सारी बीमारियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 07 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
health benefits of eating tulsi leaves
हमारे घर के आसपास बहुत से ऐसे पौधे हैं जिनका हम दवाईयों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इनका सेवन रोजाना किया जाए तो बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। इन्हीं में से एक है तुलसी का पौधा। हिंदूओं के लगभग हर घर में पूजी जाने वाली तुलसी को अगर दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाए तो केवल जुकाम-बुखार ही नहीं बल्कि और भी बीमारियों से राहत मिल सकती हैं। तो चलिए जानें तुलसी के पत्ते का सेवन किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है।


 
Trending Videos
health benefits of eating tulsi leaves

तुलसी को आयुर्वेद में संजीवनी बूटी के समान माना गया है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में तुलसी स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताई गई है। तुलसी को अदरक, मुलैठी और शहद के साथ खाया जाए तो  बुखार में आराम मिलता है। इसके साथ ही मासिक धर्म के दौरान कमर में दर्द के दर्द को दूर करने के लिए एक चम्मच तुलसी का रस लें और मासिक धर्म नियमित हो इसके लिए भी तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eating tulsi leaves
बारिश के मौसम में रोजाना तुलसी के पांच पत्ते खाने से बुखार व जुकाम नहीं होता है। 
तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाने से मुंह के छाले दूर सही हो जाते हैं और आपके दांत भी स्वस्थ रहते हैं। 
तुलसी खाने से दाद, खुजली और त्वचा की अन्य समस्याओं से कुछ ही दिनों में यह रोग दूर हो जाता है।
रोज़ाना तुलसी की पत्तियां खाने से दमा और टीबी की बीमारी नहीं होती है। सांस की दु्र्गंध को दूर करने में भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं।


 
health benefits of eating tulsi leaves
तुलसी की मात्र 11 पत्तियों का 4 खड़ी काली मिर्च के साथ सेवन करके मलेरिया और टाइफाइड को ठीक किया जा सकता है।
तुलसी के आस-पास रहने वाले लोगों को कुष्ठ रोग होने की संभावना नही रहती है।
तुलसी का काढ़ा पीने से पुराने से पुराने माइग्रेन और साइनस को खत्म किया जा सकता है।
श्यामा तुलसी के पत्तों का रस आंखों में डालने से रतौंधी ठीक हो जाती है।
गठिया के दर्द में तुलसी की जड़, पत्ती, डंठल, फल और बीज में गुड़ मिलाकर 12-12 ग्राम की गोलियां बना लें और सुबह-शाम दूध के साथ इसका सेवन करने से गठिया व जोड़ों के दर्द में लाभ होता है।

किडनी की पथरी में तुलसी की पत्तियों को उबालकर बनाए गए जूस को शहद के साथ रोज़ाना  6 महीनों तक पीने से पथरी खत्म होकर खुद ही मलाशय के स्थान से बाहर निकल जाती है।



 
विज्ञापन
health benefits of eating tulsi leaves
- फोटो : अमर उजाला
अगर किसी को सांप काट ले तो पीड़ित व्यक्ति को तुरंत तुलसी खिलानी चाहिए ऐसा करने से उसकी जान बच सकती है।
तुलसी के 10 पत्ते, 5 काली मिर्च और 4 बादाम को पीसकर आधा गिलास पानी में एक चम्मच शहद के साथ लेने से हाई ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
पुरुषों की यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में तुलसी के बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।
तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें और उसे दिन में 3-4 बार चाटते रहें ऐसा करने से दस्त रुक जाते है।

कई शोधों में तुलसी के बीज को कैंसर के इलाज में भी कारगर बताया गया है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed