शरीर का पूरा भार हमारे पैरों पर होता है फिर भी ज्यादातर लोग पैरों की नजरअंदाज कर देते हैं। पूरे दिन पैरों में जूते या सैंडल पहनकर रखने के कारण भी हमारे पैरों को आराम नहीं मिल पाता है। लगातार कुर्सी पर पैर लटकाकर काम करने से पैरों में बहुत ज्यादा थकावट हो जाती है, जिसकी वजह से कभी-कभी जब सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं तो पैरों में दर्द और तलवों में जलन महसूस होने लगती है जिसके कारण सही से नींद नहीं आ पाती है। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज रात को सोते समय़ तेल से तलवों की मसाज करनी चाहिए। इससे दर्द मे तो राहत मिलेगी ही और भी फायदे होंगे।
रात को सोते समय करें पैर के तलवों की मसाज, होते हैं कई फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरो की मसाज के लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या सरसों का तेल ले सकते हैं। पैरों की मसाज करने से दर्द में राहत मिलती है। मसाज करने से आपको पैरों की थकान दूर हो जाएगी। जिससे आप चैन की नींद सो पाएंगे। नियमित रुप से पैरों की मसाज करने से त्वचा भी सही रहती है। जिससे एड़ी फटना ,त्वचा में रूखापन आदि समस्याएं नहीं होती हैं।
ज्यादातर लोग ऑफिस जाते हैं तो पूरे दिन पैर जूते में रहते हैं, जिससे पैरों में बिलकुल भी हवा नहीं लगती है। इससे हमारे ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। रक्त संचार सही रहने से कई लाभ होते हैं। पैरों की मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे तलवों में होने वाली जलन से राहत मिलती है।
पैरों के तलवों की मसाज करते समय कुछ खास प्वांइटस पर प्रेशर पड़ता है जिससे ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से पैरों की मसाज करने से मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको लगभग 3 से 4 मिनट तक पैर के तलवों की मसाज करनी चाहिए।