फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की चर्बी कम करने में मदद करेगा प्याज, इस तरह से करें सेवन

Mon, 07 Sep 2020 11:42 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 07 Sep 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of onion lose belly fat tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीते दिनों लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। लोग सही से व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही लगातार घर में रहने के कारण ज्यादा तला-भुना खाना या फिर बैठे रहने के कारण वजन बढ़ने की समस्या भी हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में आसानी से मिलने वाला प्याज वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी चयापचय की प्रक्रिया को सही करता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से प्याज का सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं।


 

Health benefits of onion lose belly fat tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेच की चर्बी को कम करने में कच्चा प्याज सही रहता है हां कच्चा प्याज खाने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या तो होती है, लेकिन कुछ समय के लिए ही। वजन कम करने के लिए आप कच्चे प्याज के स्लाइस नींबू नमक डालकर डेली सलाद के रुप में खा सकते हैं। ज्यादातर घरों में प्याज का सेवन इस तरह से किया भी जाता है।

Health benefits of onion lose belly fat tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आप चाहे तो प्याज का रस भी ले सकती हैं। इसके लिए दो प्याज को उबाल कर ठंडा करने के बाद मिक्सर में डालकर पीस लें, उसके बाद छान कर इसके रस को अलग कर लें, स्वाद को सही करने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक और नींबू भी मिला सकते हैं। जिससे आपको पीने में आसानी होगी। प्याज का सेवन करते हुए ध्यान रखें कि खाली पेट कच्चे प्याज का सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of onion lose belly fat tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आप प्याज और सब्जियों का सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं यह स्वादिष्ट तो लगता ही है। सेहत के लिए भी अच्छा रहता है। सूप बनाने के लिए चार से पांच प्याज और सब्जियों को मोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) गर्म करें उसके बाद इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल कर कुछ देर तक पकाएं। उसके बाद इसमें सभी सब्जियां डालकर आवश्यकता अनुसार पानी डालें। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें हर्ब्स और काली मिर्च नमक आदि डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed