{"_id":"69f04b295c99e86ffc0c15a6","slug":"health-tip-for-summer-what-to-eat-for-healthy-body-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tip: पेट की दिक्कत से लेकर हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tip: पेट की दिक्कत से लेकर हड्डियों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं? यहां जानें सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:42 AM IST
सार
Health Tip: अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को अवश्य शामिल करें। यहां हम आपको जानकारी देंगे कि कौन से अंग के लिए किस चीज का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Health Tip: हमारे शरीर की सेहत अच्छे भोजन पर निर्भर करती है। सही खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि अंगों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाते हैं। आजकल लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जल्दी दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि सही पोषण से इनका काफी हद तक समाधान किया जा सकता है।
Trending Videos
शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : Amar Ujala
1. हड्डियों के लिए
- दूध, दही और बादाम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
- इनमें कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है।
- कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : Freepik.com
2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
- संतरा, अदरक और लहसुन विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं।
- ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।
शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : इंस्टाग्राम
3. पाचन के लिए
- पपीता, दही और केला फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं।
- ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
विज्ञापन
शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
- फोटो : Freepik
4. फेफड़ों के लिए
- सेब, हल्दी और ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं।
- ये फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं और सांस से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

कमेंट
कमेंट X