Health Tips Daily Tea: भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि बहुत से लोगों के लिए इमोशन है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो रोज सुबह चाय पीना पसंद करेत हैं। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि चाय या कॉफी पीने के गलत तरीके से पेट में एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने इस समस्या का समाधान बताते हुए कुछ ऐसे सरल टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप चाय का मजा भी ले सकते हैं और अपनी सेहत को नुकसान से बचा सकते हैं।
Health Tips: क्या आपको चाय पीते ही होने लगती है एसिडिटी और गैस? डॉक्टर से जानें सुबह के चाय के नियम
Morning Tea Mistakes: हमारे देश में बहुत से लोगों को सुबह में चाय पीने की आदत होती है। चाय पीने से अक्सर लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं। ऐसा होने से उनके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर ने इसी विषय पर कुछ सुझाव दिए हैं जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागने के 45 मिनट बाद ही पीएं चाय
सुबह उठते ही चाय पीने से बचें। डॉ. सोलंकी के अनुसार आपको जागने के कम से कम 45 मिनट बाद ही चाय पीनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर में कोर्टिसोल (जो एक स्ट्रेस हार्मोन है) का स्तर नियंत्रित रहता है। कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित रहने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और हृदय का स्वास्थ्य भी स्वस्थ बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Heart Health: ऑनलाइन कैलकुलेटर से जानिए कितना हेल्दी है आपका हार्ट? मिलेगी अगले 30 साल की रिपोर्ट
दूध की मात्रा 100 मिलीलीटर से कम रखें
डॉ. सोलंकी के मुताबिक अपनी सुबह की चाय में दूध की मात्रा 100 मिलीलीटर से अधिक नहीं रखनी चाहिए। चाय में पॉलीफेनॉल नामक स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन इन पॉलीफेनॉल से बंध जाते हैं, जिससे शरीर पॉलीफेनॉल का अवशोषण ठीक से नहीं कर पाता और चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुण कम हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Alert: रोजमर्रा की ये गलतियां समय से पहले ही आपको बना देंगी बूढ़ा, जानें कौन सी आदतें हैं सबसे नुकसानदायक
खाली पेट पीने से बचें
खाली पेट चाय पीने से पूरी तरह बचें। चाय पीने से पहले कुछ हल्का खा लेना बहुत जरूरी है। खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्राव तेजी से होता है, जिससे एसिडिटी बढ़ जाती है। आप चाय से पहले नट्स (मेवे), सीड्स (बीज) या कोई अन्य हेल्दी चीज खा सकते हैं।
चीनी की जगह इलाइची या दालचीनी का उपयोग करें
चाय में रिफाइंड चीनी का उपयोग करने के बजाय इलाइची या दालचीनी का उपयोग करें। चीनी वाला चाय पीने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिसे शुगर स्पाइक कहते हैं। इलायची और दालचीनी न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी अच्छा रखते हैं और शुगर स्पाइक को नियंत्रित करते हैं।
A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)