Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। चूंकि अभी पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का भी प्रकोप है, ऐसे में अच्छा खानपान आपको इसके संक्रमण की गंभीरता से भी बचा सकता है। विशेषज्ञ तो कोरोना संक्रमण के दौरान और उससे ठीक होने के बाद भी सेहतमंद चीजें खाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि आगे चलकर किसी अन्य तरह की परेशानी न हो। इसमें ताजा फलों से लेकर फायंदेमंद सब्जियां शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सब्जियों के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य और शरीर की आंतरिक प्रणाली मजबूत होती है। अगर उचित मात्रा में सब्जियों का सेवन किया जाए, तो इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि कुछ सब्जियों के बारे में, जिनका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए।
{"_id":"60bf5810a10ce760fd6857e5","slug":"health-tips-summer-vegetables-diet-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत का रखें ख्याल: गर्मियों में जरूर खाएं ये पांच सब्जियां, मिलते हैं गजब के फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत का रखें ख्याल: गर्मियों में जरूर खाएं ये पांच सब्जियां, मिलते हैं गजब के फायदे
Wed, 09 Jun 2021 08:42 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लौकी
- लौकी को घीया भी कहा जाता है। यह बाजार में आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है। यह औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है, जिसमें विटामिन से लेकर फाइबर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, बल्कि यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करती है, अनिद्रा दूर भगाती है, त्वचा को सेहतमंद बनाती है और हृदय को भी स्वस्थ रखती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
करेला
- स्वाद में भले ही यह कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसमें सूजनरोधी, एंटी-फंगल, एंटी-बायोटिक, एंटी-एलर्जिक और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र तो मजबूत होता ही है, साथ ही यह डायबिटीज, बवासीर, श्वसन और त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शिमला मिर्च
- यह पौष्टिक सब्जियों में से एक है। कई व्यंजनों में इसका उपयोग किया जाता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन घटाने में तो मददगार होती ही है, साथ ही इसमें पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने वाले गुण भी होते हैं। इसका अलावा यह हृदय को भी स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कद्दू
- इसका उपयोग सूप से लेकर सब्जी बनाने तक में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू विटामिन-ए, सी, ई, विटामिन- बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और हृदय के लिए भी लाभकारी होता है।