डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
हम अपने जीवन में कई तरह की चीजें खाते हैं। खाना खाना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है तो कई चीजों से फायदा मिलता है। जैसे- सरसों का तेल। खाना बनाने में तेल का काफी इसतेमाल होता है। भारतीय रसोईयों में तो सरसों के तेल के बिना शायद ही कुछ बनता हो। हालांकि, आमतौर पर कहते हैं कि तेल में तली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनसे फैट बढ़ता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि सारसों के तेल में कई फायदे भी होते हैं। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा ये हमारे शरीर को कई फायदे भी देता है। तो चलिए सरसों के तेल के इन्हीं फायदों के बारे में जानते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कान के दर्द में आराम
- कान में दर्द हो, कान में गंदगी जमा हो गई हो या फिर कान में खुजली हो रही हो। इन सभी में आराम देने का काम सरसों का तेल कर सकता है। आपको करना ये है कि सबसे पहले तेल को गर्म करना है और इसके बाद इसकी 2-2 बूंदें कान में डालनी है। इससे आपको आराम मिल सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दांतों के लिए
- सरसों का तेल दांतों के दर्द में आराम दिलाने का भी काम करता है। इसके लिए आपको सरसों के तेल में नमक मिलाना है और फिर अपने दांतों पर रगड़ना है। इसके अलावा सरसों के तेल में नमक के साथ हल्दी मिला सकते हैं, जिससे मसूड़ों में होने वाली सूजन कम होने में भी मदद मिल सकती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जोड़ों, गठिया और मांसपेशियों का दर्द करता है कम
- सरसों के तेल के मालिश से फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में 8-9 लहसुन की कली डालकर इसे गर्म करना है। इसके बाद जब ये गर्म हो जाए, तो आपको इस तेल से अपने पैरों और जोड़ों की मालिश करनी है। इससे आपको जोड़ों, गठिया और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिल सकता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सर्दी-जुकाम में
- जब हमें सर्दी-जुकाम होता है तो हम कई दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि, ज्यादा दिक्कत होने पर ये सही है। वहीं, सर्दी-जुकाम को दूर करने में सरसों का तेल भी मदद करता है। आपको करना ये है कि सरसों के तेल को गर्म करना है और ठंडा होने पर तेल की 2 बूंदें नाक में डाल सकते हैं। इससे आपको आराम मिल सकता है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।