फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: बढ़ती गर्मी में कहीं लग ना जाए लू, स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जानिए कैसे बचें हीट वेव से

Wed, 11 Jun 2025 01:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

 शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण आपको लू (हीट स्ट्रोक) की दिक्कत होती है। हमारा शरीर वैसे तो पसीना उत्पादित करके शरीर के तापमान को मैनेज करते रहता है पर बहुत गर्मी के कारण ये तंत्र फेल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
heat wave and heat stroke risk know loo se bachne ke liye kya kre aam panna health benefits
गर्मी और लू का खतरा - फोटो : Adobe Stock

देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया है जो सेहत के लिए कई प्रकार से खतरनाक हो सकता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लू लगने, ब्लड प्रेशर-किडनी की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दुष्प्रभावों-हीटस्ट्रोक का सबसे ज्यादा जोखिम बच्चों को होता है, क्योंकि वे अपनी सेहत का ठीक तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों, गर्भवती और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को भी हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। इससे कैसे बचा जाए, क्या उपाय किए जाएं?

heat wave and heat stroke risk know loo se bachne ke liye kya kre aam panna health benefits
लू लगने का खतरा - फोटो : Freepik.com

लू लगने के क्या कारण हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाने के कारण आपको लू (हीट स्ट्रोक) की दिक्कत होती है। हमारा शरीर वैसे तो पसीना उत्पादित करके शरीर के तापमान को मैनेज करते रहता है पर बहुत गर्मी के कारण ये तंत्र फेल हो सकते हैं। आमतौर पर अत्यधिक गर्मी में या अत्यधिक शारीरिक गतिविधि के कारण लू लगने का जोखिम रहता है।

इससे बचे रहने के लिए पहले से ही जरूरी उपाय करें। कई भारतीय पेय इसमें कारगर पाए गए हैं- आम पन्ना उनमें से एक है।

heat wave and heat stroke risk know loo se bachne ke liye kya kre aam panna health benefits
आम पन्ना के फायदे - फोटो : Adobe stock

गर्मी से बचाव के लिए पिएं ये देसी पेय

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया बताती हैं  गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण लू से बचाव होता है।

आम का पन्ना पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन ए, बी. सी. फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पाचन भी दुरुस्त रहता है। 

आम पन्ना में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करते हैं। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन नहीं होता है। आम पन्ना में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। यही कारण है कि इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heat wave and heat stroke risk know loo se bachne ke liye kya kre aam panna health benefits
गर्मी से बचाव के लिए आम पन्ना पीने के लाभ - फोटो : Adobe stock

आम पन्ना फायदेमंद, पर इन बातों का भी रखिए ध्यान

आम पन्ना में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून की कमी दूर करता है, साथ ही शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है। आम पन्ना में मौजूद विटामिन-ए मोतियाबिंद रतौंधी, आंखों का लाल होना और ड्राई आंखें जैसी कई बीमारियों से बचाव करता है।

गर्मियों में आम पन्ना का सेवन लाभकारी होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed