फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatstroke vs Heat Exhaustion: हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन में क्या अंतर है? जानें दोनों के लक्षण और सावधानियां

Sun, 15 Jun 2025 03:21 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 15 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, दिन के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं। इस मौसम में हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन होना बहुत आम बात है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि इन दोनों में क्या अंतर है, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Heatstroke vs Heat Exhaustion Difference Key Symptoms in detail in hindi
हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन - फोटो : Adobe Stock

Heatstroke vs Heat Exhaustion: भारत में इस वक्त गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है, और सूरज की तपिश ऐसी है कि कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी पार कर रहा है। दिन के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं, क्योंकि लू के थपेड़े और तपती हवा शरीर से ऊर्जा और पानी दोनों सोख लेती है। यह सिर्फ असहज करने वाला मौसम नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए गंभीर खतरे भी पैदा कर रहा है।



इस भीषण गर्मी में हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं अब एक आम बात हो गई हैं। ये स्थितियां इतनी गंभीर हो सकती हैं कि थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। शरीर का तापमान अनियंत्रित होना, अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना और बेहोशी जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर गर्मी का सामना नहीं कर पा रहा है। ऐसे में, इन खतरों को समझना और इनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। अब कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन में क्या अंतर है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Heatstroke vs Heat Exhaustion Difference Key Symptoms in detail in hindi
हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन - फोटो : Adobe Stock

हीट एक्जॉशन क्या है?
हीट एक्जॉशन तब होता है जब गर्मी और पसीने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत कम हो जाता है। यह लंबे समय तक धूप में रहने, मेहनत करने या अपर्याप्त पानी पीने से होता है। इसके लक्षणों में अत्यधिक पसीना, थकान, चक्कर, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, जी मिचलाना और ठंडी, चिपचिपी त्वचा शामिल हैं। अगर इसे अनदेखा किया जाए, तो यह हीटस्ट्रोक में बदल सकता है, जो अधिक खतरनाक है।

ये भी पढ़ें- Study: एक हफ्ते की भी गड़बड़ नींद बढ़ा सकती है डायबिटीज का खतरा, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?

Heatstroke vs Heat Exhaustion Difference Key Symptoms in detail in hindi
हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन - फोटो : Adobe Stock

हीटस्ट्रोक की गंभीरता
हीटस्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104°F) तक पहुंच जाता है या उससे ऊपर चला जाता है। शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र विफल होने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, गर्म और शुष्क त्वचा, भ्रम, चिड़चिड़ापन, तेज दिल की धड़कन, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी या दौरे शामिल हैं। हीटस्ट्रोक में तुरंत उपचार न मिले तो यह जानलेवा हो सकता है।


ये भी पढ़ें- Foot Fungus: गर्मी में 'फुट फंगस' से कैसे बचें? मॉनसून से पहले पैरों की देखभाल के चार खास तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Heatstroke vs Heat Exhaustion Difference Key Symptoms in detail in hindi
हीटस्ट्रोक और हीट एक्जॉशन - फोटो : Adobe Stock

दोनों में मुख्य अंतर
हीट एक्जॉशन और हीटस्ट्रोक में गंभीरता का अंतर है। हीट एक्जॉशन में त्वचा ठंडी और पसीने वाली होती है, जबकि हीटस्ट्रोक में गर्म और शुष्क। हीट एक्जॉशन में थकान और कमजोरी होती है, लेकिन हीटस्ट्रोक में बेहोशी जैसे गंभीर लक्षण दिखते हैं। हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है, जो इसे अधिक जोखिम भरा बनाता है।

विज्ञापन
Heatstroke vs Heat Exhaustion Difference Key Symptoms in detail in hindi
हीट एक्जॉशन - फोटो : Freepik.com

प्राथमिक उपचार और इमरजेंसी
हीट एक्जॉशन में व्यक्ति को छायादार, ठंडी जगह पर ले जाएं, पानी या ORS पिलाएं और ठंडे कपड़े से शरीर को ठंडा करें। अगर सुधार न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। हीटस्ट्रोक में तुरंत बिना देर किए मेडिकल मदद लें। ध्यान रखें कि बेहोशी के हालत में पानी न पिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed