सब्सक्राइब करें

Health Tips: फाइबर के लिए इन सस्ती चीजों को डाइट में कर सकते हैं शामिल, दूर होगी पेट की सभी समस्याएं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 18 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

High Fiber Foods For Constipation: फाइबर हमारे सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। अक्सर लोग अपने पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, ऐसा होने के पीछे कई कारण हैं जिनमें से एक प्रमुख कारण आहार में फाइबर की कमी है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ सस्ते फाइबर रिच फूड्स के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
High Fiber Foods for Better Digestion: Cheap and Natural Sources Like Carrots, Oats, and Pomegranate
फाइबर रिच फूड्स - फोटो : Adobe Stock

How to Improve Gut Health Naturally: आज की आधुनिक जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड के बढ़ते चलन के बीच 'फाइबर' हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चिकित्सा जगत में फाइबर को 'नेचुरल झाड़ू' माना जाता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र की सफाई करने और शरीर से टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) को बाहर निकालने में मुख्य भूमिका निभाता है। अक्सर लोग फाइबर के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या विदेशी फलों की ओर भागते हैं, लेकिन हमारे आसपास ही कई ऐसी चीजें हैं जो बेहद सस्ते हैं और आसानी से उपलब्ध भी हैं।



आइए इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो न सिर्फ कब्ज और गैस जैसी पेट की समस्याओं को जड़ से खत्म करते हैं, बल्कि ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दैनिक आहार में फाइबर की पर्याप्त मात्रा शामिल करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया में भी काफी मदद मिलती है।

Trending Videos
High Fiber Foods for Better Digestion: Cheap and Natural Sources Like Carrots, Oats, and Pomegranate
गाजर - फोटो : Freepik.com

गाजर और मूली
सर्दियों और बदलते मौसम में मिलने वाली गाजर और मूली फाइबर के सबसे बेहतरीन और सस्ते स्रोत हैं। गाजर में पेक्टिन होता है जो आंतों के मित्र बैक्टीरिया को पोषण देता है, जबकि मूली अपने रफेज के कारण पाचन अग्नि को तेज करती है। इन्हें सलाद के रूप में कच्चा खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में रफेज मिलता है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है।


ये भी पढ़ें- Urine Color Chart: डिहाइड्रेशन से लेकर लिवर तक, पेशाब के रंग से पहचानें बीमारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
High Fiber Foods for Better Digestion: Cheap and Natural Sources Like Carrots, Oats, and Pomegranate
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com

ओट्स
ओट्स या जई फाइबर का एक पावरहाउस है, जिसमें 'बीटा-ग्लूकन' नामक खास घुलनशील फाइबर होता है। यह पेट में एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो पाचन को धीमा करता है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से न सिर्फ पेट साफ रहता है, बल्कि यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में कारगर होता है।


ये भी पढ़ें- Breast Cancer: ब्रेस्ट में होने वाली 80% से अधिक गांठ होती हैं नॉन-कैंसरस, जानें क्या कहती है स्टडी?
 
High Fiber Foods for Better Digestion: Cheap and Natural Sources Like Carrots, Oats, and Pomegranate
अनार - फोटो : freepik.com

अनार
अनार को अक्सर सिर्फ खून बढ़ाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके बीज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर छिपी होती है। एक कप अनार के दानों में लगभग 7 ग्राम फाइबर होता है। अनार के रस के बजाय इसके दानों को चबाकर खाना पाचन तंत्र के लिए अधिक लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंतों की सूजन को कम करते हैं और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
High Fiber Foods for Better Digestion: Cheap and Natural Sources Like Carrots, Oats, and Pomegranate
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

कम खर्च में पाएं बेहतर पाचन और सेहत
पेट की अधिकांश बीमारियों की जड़ फाइबर की कमी ही होती है, जिसे इन सस्ती चीजों से आसानी से दूर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि जब आप अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाते हैं, तो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। गाजर, मूली, ओट्स और अनार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप न सिर्फ अपनी आंतों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, बल्कि भविष्य की कई गंभीर बीमारियों से भी खुद को बचा सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed