सब्सक्राइब करें

Immunity Tips: मजबूत इम्यूनिटी के लिए बच्चों के डाइट में जरूर होनी चाहिए ये चार चीजें, जानें सेवन का तरीका

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 18 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

Immunity Boosting Foods For Children: बदलते मौसम बच्चों के इम्यूनिटी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप कुछ चीजों को उनके डाइट में शामिल करके बच्चों को सर्दी-जुकाम के साथ अन्य बीमारियों से भी बचा सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से बच्चों का इम्यूनिटी तेजी से बढ़ता है।

विज्ञापन
Best Immunity Boosting Foods for Kids: Essential Diet Tips and Serving Methods
आहार - फोटो : Freepik.com

Benefits Of Nuts for Toddlers: बच्चों का इम्यून सिस्टम वयस्कों की तुलना में अधिक संवेदनशील होता है, जिससे वे बदलते मौसम और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। एक मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि बचपन से दी जाने वाली सही डाइट से बनती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के आहार में ऐसे पोषक तत्वों का होना अनिवार्य है जो प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर हों। 



विटामिन-C, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और प्रोबायोटिक्स जैसे तत्व शरीर की 'डिफेंस' को मजबूत करते हैं। अगर हम बच्चों को बचपन से ही जंक फूड के बजाय मौसमी फल, मेवे और घर का बना ताजा भोजन देते हैं, तो उनका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए खुद को तैयार कर लेता है। पोषण का सही ज्ञान और इसे खिलाने का सही तरीका ही बच्चों को भविष्य में बड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

Trending Videos
Best Immunity Boosting Foods for Kids: Essential Diet Tips and Serving Methods
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com

सिट्रस फल और विटामिन-C की शक्ति
खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और आंवला बच्चों की इम्युनिटी के लिए बहुत जरूरी हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-C होता है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। बच्चों को इसे सीधे फल के रूप में या ताजे जूस के रूप में दे सकते हैं। यह न सिर्फ संक्रमण से बचाता है, बल्कि घावों को भरने और आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: फाइबर के लिए इन सस्ती चीजों को डाइट में कर सकते हैं शामिल, दूर होगी पेट की सभी समस्याएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Immunity Boosting Foods for Kids: Essential Diet Tips and Serving Methods
बादाम - फोटो : Adobe Stock

बादाम और अखरोट
मेवे, विशेषकर बादाम और अखरोट, विटामिन-E और ओमेगा-3 फैटी एसिड के भंडार होते हैं।  विटामिन-E एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। बच्चों को रोज सुबह 3-4 भीगे हुए बादाम खिलाएं। इन्हें रात भर भिगोने से इनके पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं और बच्चों की याददाश्त के साथ-साथ शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है।


ये भी पढ़ें- Breast Cancer: ब्रेस्ट में होने वाली 80% से अधिक गांठ होती हैं नॉन-कैंसरस, जानें क्या कहती है स्टडी?
 
Best Immunity Boosting Foods for Kids: Essential Diet Tips and Serving Methods
दही - फोटो : Adobe stock

दही और प्रोबायोटिक्स
शरीर की 70% इम्युनिटी हमारे पेट पर निर्भर करती है, और पाचन को स्वस्थ्य रखने के लिए बच्चों को रोज दही का देना चाहिए। दही अच्छे बैक्टीरिया का सबसे सस्ता स्रोत है। दोपहर के भोजन में दही शामिल करने से बच्चों का पाचन तंत्र सुचारू रहता है और हानिकारक कीटाणु शरीर में नहीं पनप पाते हैं। आप इसमें फल मिलाकर 'फ्रूट योगर्ट' के रूप में भी बच्चों को दे सकते हैं।

विज्ञापन
Best Immunity Boosting Foods for Kids: Essential Diet Tips and Serving Methods
आहार - फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध और संतुलित दिनचर्या
आयुर्वेद में हल्दी को 'प्राकृतिक एंटीबायोटिक' माना गया है। रात को सोने से पहले बच्चों को एक गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध देने से उनकी आंतरिक सूजन कम होती है और नींद की गुणवत्ता सुधरती है। ध्यान रखें कि सही डाइट के साथ-साथ पर्याप्त शारीरिक खेल और 9-10 घंटे की नींद भी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उतनी ही जरूरी है। अच्छी आदतें ही बच्चों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed