सब्सक्राइब करें

Sleep Divorce: क्या होता है स्लीप डिवोर्स? जान लें आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नहीं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 18 Feb 2026 06:24 PM IST
सार

Separate Beds For Couples: स्लीप डिवोर्स एक ऐसा टर्म जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आसान भाषा में समझें तो स्लीप डिवोर्स का मतलब है कि पति-पत्नी या पार्टनर एक ही घर में रहते हुए, बेहतर नींद और मानसिक शांति के लिए अलग-अलग बेड में सोते हैं। अब आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
What is Sleep Divorce? Benefits and Impacts on Mental Health and Relationships
स्लीप डिवोर्स - फोटो : adobe stock

Sleep Divorce Meaning And Benefits: आजकल कपल्स के स्वास्थ्य की चर्चाओं में 'स्लीप डिवोर्स' शब्द काफी तेजी से उभर रहा है। सुनने में यह शब्द थोड़ा डरावना या नकारात्मक लग सकता है, लेकिन इसका असल कानूनी तलाक से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, जब एक कपल या जोड़ा आपसी सहमति से एक बिस्तर के बजाय अलग-अलग बिस्तरों या अलग कमरों में सोने का फैसला करता है, तो इसे 'स्लीप डिवोर्स' कहा जाता है। 



यह फैसला अक्सर पार्टनर के खर्राटों, बार-बार करवट लेने, अलग-अलग स्लीप शेड्यूल या अलग तापमान की प्राथमिकताओं के कारण लेना पड़ता है। चिकित्सा विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, नींद की कमी न केवल चिड़चिड़ापन और तनाव पैदा करती है, बल्कि यह धीरे-धीरे पार्टनर के प्रति गुस्से और रिश्तों में कड़वाहट का कारण भी बन सकती है। इसलिए रिश्ते को बचाने और मानसिक शांति के लिए गुणवत्तापूर्ण नींद लेना बहुत जरूरी है। स्लीप डिवोर्स का उद्देश्य दूरियां बढ़ाना नहीं, बल्कि एक-दूसरे के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्थान का सम्मान करना है।

Trending Videos
What is Sleep Divorce? Benefits and Impacts on Mental Health and Relationships
स्लीप डिवोर्स - फोटो : Freepik.com

मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव
नींद की कमी सीधे तौर पर एंग्जायटी और डिप्रेशन के जोखिम को बढ़ा देती है। जब आप स्लीप डिवोर्स अपनाते हैं, तो आपको बिना किसी खलल के 7-8 घंटे की गहरी नींद मिलती है। अच्छी नींद से मस्तिष्क का वह हिस्सा सक्रिय रहता है जो भावनाओं को नियंत्रित करता है, जिससे आप सुबह उठकर शांत और खुश महसूस करते हैं। यह स्थिति आपके मानसिक बोझ को कम कर पार्टनर के साथ बातचीत को अधिक सकारात्मक बनाती है।


ये भी पढ़ें- Breast Cancer: ब्रेस्ट में होने वाली 80% से अधिक गांठ होती हैं नॉन-कैंसरस, जानें क्या कहती है स्टडी?
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Sleep Divorce? Benefits and Impacts on Mental Health and Relationships
स्लीप डिवोर्स - फोटो : adobe stock

रिश्ते की मजबूती और स्लीप डिवोर्स
कई लोग डरते हैं कि अलग सोने से प्यार कम हो जाएगा, लेकिन हकीकत इसके विपरीत हो सकती है। जब दोनों पार्टनर अच्छी तरह आराम कर लेते हैं, तो उनके बीच 'रिलेशनशिप फ्रस्ट्रेशन' कम हो जाती है। नींद पूरी होने पर आप एक-दूसरे की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने के काबिल बनते हैं। अलग सोना कपल्स के बीच उस 'क्वालिटी टाइम' की अहमियत बढ़ा देता है जो वे जागते समय साथ बिताते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: फाइबर के लिए इन सस्ती चीजों को डाइट में कर सकते हैं शामिल, दूर होगी पेट की सभी समस्याएं
What is Sleep Divorce? Benefits and Impacts on Mental Health and Relationships
स्लीप डिवोर्स - फोटो : Freepik.com

क्या इसके कुछ नुकसान भी हैं?
स्लीप डिवोर्स हर कपल के लिए सही नहीं होता। कुछ जोड़ों के लिए साथ सोना सुरक्षा और जुड़ाव का अहसास कराता है। अगर इस आदत को दोनों कपल के बीच बिना आपसी सहमती के शुरू किया जाए, तो यह भावनात्मक दूरी या अकेलेपन का अहसास करा सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि इसे एक मजबूरी के बजाय एक 'हेल्थ चॉइस' के रूप में देखा जाए और दिन के समय आपसी प्रेम और स्पर्श को बनाए रखा जाए।

विज्ञापन
What is Sleep Divorce? Benefits and Impacts on Mental Health and Relationships
स्लीप डिवोर्स - फोटो : adobe stock

आपकी जरूरत और सही संतुलन
स्लीप डिवोर्स का फैसला पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत जरूरतों और स्वास्थ्य पर निर्भर करना चाहिए। अगर रात भर जागने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है, तो अलग सोना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे लागू करने से पहले पार्टनर से खुलकर बात करें और एक ऐसा रास्ता निकालें जो आपकी नींद और रिश्ते, दोनों को खुशहाल बनाए रखे। ध्यान रखें एक हेल्दी दिमाग ही एक स्वस्थ रिश्ते की नींव रख सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed