{"_id":"5e5289198ebc3ef37f4d6b7a","slug":"home-remedies-for-diabetes-turmeric-health-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये छोटी सी चीज डायबिटीज को करेगी कंट्रोल, घरेलू नुस्खों में किया जाता है इस्तेमाल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये छोटी सी चीज डायबिटीज को करेगी कंट्रोल, घरेलू नुस्खों में किया जाता है इस्तेमाल
डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाले रोगों में से एक है। मधुमेह में ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाभकारी माने जाते हैं लेकिन ज्यादा नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली एक चीज डाइबिटीज के लिए रामबाण हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
2 of 5
इस चीज का नाम है हल्दी। जी हां, वो कहते हैं न कि हल्दी हर रोग का इलाज होती है... शरीर में अंदरूनी चोट लगने पर जब मां हल्दी डालकर दूध पीने के लिए कहती है, तो बच्चे इसको पीने से दूर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से टाइप-2 डायबिटीज तक ठीक की जा सकती है। डायबिटीज में हल्दी के सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। यह कई शोध साबित कर चुके हैं।
3 of 5
खरोंच के निशान, मोच, जख्म और सूजन को ठीक करने के लिए हल्दी को सदियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। भारत में लोगों द्वारा लिए जा रहे फास्ट फूड की वजह से करक्यूमिन (हल्दी) को लेने की मात्रा कम हो गई है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधुमेह
- फोटो : social media
डायबिटीज के रोगी को हल्दी खाने के फायदे होते है। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही साथ इसमें एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार हैं। ऐसे में जब आपके शरीर में इंसुलिन अधिक बनेगा तो ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
डायबिटीज के रोगी रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। यह उनकी सेहत के लिए अच्छा है एक ओर जहां यह हड्डियों को मजबूत बनाएगा वहीं दूसरी ओर यह डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा। आप चाहें तो इसमें दालचीनी का इस्तेमाल भी करक सकते हैं।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी के मरीज हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।