{"_id":"5e5b9b6e8ebc3ef3b036b389","slug":"how-to-lose-weight-by-dieting-burn-calories-in-a-day-what-says-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाम के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच उपवास करना वजन नियंत्रित रखने का कारगर तरीका: स्टडी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शाम के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच उपवास करना वजन नियंत्रित रखने का कारगर तरीका: स्टडी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 01 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोटापा कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। योगासन, जिम, मॉर्निंग वॉक, वर्कआउट से लेकर डाइटिंग तक करते हैं। लेकिन इसमें कुछ ही तरीके कारगर साबित होते हैं। हाल में हुई एक स्टडी के अनुसार, आप दिन के किस वक्त भोजन करते हैं, इससे यह पता चल पाता है कि आपका शरीर कितनी कैलोरी खपा पाएगा। आइए जानते हैं ये स्टडी और क्या कहती है:
2 of 5
मोटापा
इस स्टडी के अनुसार नाश्ता न करना और रात में कुछ न कुछ खाते रहने से वसा खपाने में देरी होती है। शाम के खाने से लेकर सुबह के नाश्ते तक रोजाना उपवास करना वजन को नियंत्रण में रखने का सबसे अनुकूल तरीका है। यह स्टडी ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है।
3 of 5
सुबह का नाश्ता
अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के केविन कैली समेत अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटने या बढ़ने के बीच का संतुलन मुख्य रूप से आहार, भोजन की मात्रा और एक व्यक्ति कितनी कसरत करता है, इस बात पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fat
- फोटो : social media
वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के जिस वक्त सबसे ज्यादा खाना खाया जाता है उससे भी यह निर्धारित होता है कि एक व्यक्ति कैलोरी को कितने बेहतर तरीके से खपा पाता है। उनका कहना है कि ‘बॉडी क्लॉक’ इस तरह से बना हुआ होता है जो सोते वक्त शरीर के वसा को खपाने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 5
सुबह का नाश्ता
वैज्ञानिकों ने कहा कि इसका नतीजा यह होता है कि जब लोग नाश्ता नहीं करते और रात में हल्का-पुल्का खाते रहते हैं तो इससे वसा को खपाने में देरी होती है। इस कारण हमारा वजन भी बढ़ने लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।