Home Remedies for Dry Cough in Summer: आमतौर पर सर्दियों में सर्दी-जुकाम और फ्लू के कारण सूखी खांसी आने लगती है लेकिन गर्मियों में भी सूखी खांसी हो सकती है। गर्मी के मौसम में एलर्जी, संक्रमण या अन्य कई कारणों से सूखी खांसी हो सकती है। खांसी एक आम समस्या है, जिसे कई घरेलू उपाय अपनाकर ठीक किया जा सकता है। कई मामलों में ये उपाय खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और अधिकतर मामलों में इन का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। आइए जानते हैं गर्मियों में सूखी खांसी क्यों हो सकती है, इसके लक्षण क्या है और गर्मी के मौसम में सूखी खांसी से राहत पाने के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
Remedies for Dry Cough: गर्मी में सूखी खांसी के लिए घरेलू उपाय, जल्द मिल सकता है आराम
इस लेख के जरिए जानिए गर्मियों में सूखी खांसी क्यों हो सकती है, इसके लक्षण क्या है और गर्मी के मौसम में सूखी खांसी से राहत पाने के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखी खांसी के लिए घरेलू उपाय
शहद
शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है जो खांसी को दूर करने के साथ ही दर्द में भी राहत प्रदान कर सकता है। गर्मी के मौसम में खांसी होने पर शहद को हर्बल टी या नींबू पानी में डालकर पीने से खांसी में तुरंत आराम मिलने की संभावना रहती है।
नमक के पानी से गरारा
गर्मियों में होने वाली सूखी खांसी को ठीक करने के लिए पानी में नमक मिलाकर गरारे करने चाहिए। इससे फेफड़ों में जमा बलगम कम होता है और गले को आराम मिलता है।
Health Tips: क्या आप भी अक्सर कब्ज-अपच जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं? जान लीजिए इसका कारगर उपाय
अदरक
अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। खांसी के लक्षणों को कम करने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और इसे चाट लें। ऐसा करने से बंद गला खुल जाता है और सूखी खांसी से राहत मिलती है।
लौंग
लौंग लगभग हर घर में मिल जाएगी। पांच रुपये की लौंग गले के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। सूखी खांसी में लौंग का सेवन करें। इसके लिए लौंग को एक चुटकी सेंधा नमक से साथ लेकर चबाएं। इससे सूखी खांसी में आराम मिलता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X