सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना में कितना प्रभावी है होम्योपैथिक उपचार? किस स्तर के रोगियों को मिल सकता है लाभ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 14 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
How effective homeopathic treatment is in corona
होम्योपैथी से कोरोना में मिल सकता है लाभ - फोटो : Social media

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन-प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। आलम यह है कि कहीं अस्पतालों में बेड की कमी है तो कहीं रोगियों को समय से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में लोग वैकल्पिक चिकित्सा की ओर आस लगाए बैठे हैं। हालांकि लोगों के मन में सवाल यह भी है कि क्या होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक जैसी वैक्ल्पिक चिकित्सा कोरोना के उपचार में कारगर साबित हो सकती है? 


इस लेख में हम जानेंगे कि कोरोना संक्रमण को रोकने में होम्योपैथिक चिकित्सा किस तरह से फायदेमंद हो सकती है?

Trending Videos
How effective homeopathic treatment is in corona
गंभीर रोगियों को होम्योपैथिक उपचार से लाभ मिला है - फोटो : Social media
कोरोना में होम्योपैथिक उपचार
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर गुनीत सिंह गाबा कहते हैं कि हमेशा मुश्किल समय में होम्योपैथी ने लोगों की मदद की है। कोरोना के मामले में भी यह उपचार पद्धति प्रभावी परिणाम दे रही है। कोविड होने से पहले, कोविड के दौरान और कोविड होने के बाद भी होम्योपैथी आपको बेहतर परिणाम दे सकती है। बहुत सारे गंभीर रोगियों को होम्योपैथिक उपचार से लाभ भी मिला है। हालांकि इस समय सोशल मीडिया में कई सारी होम्योपैथिक दवाओं के बारे में चर्चा हो रही है, उनपर भरोसा न करें। किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
How effective homeopathic treatment is in corona
होम्योपैथी में कोरोना के रोगियों के हर स्टेज की दवाएं हैं। - फोटो : pixabay
होम्योपैथिक दवाएं कब दी जा सकती हैं
डॉक्टर गुनीत बताते हैं कि होम्योपैथी में कोरोना के रोगियों के हर स्टेज की दवाएं हैं। जिन लोगों को फेफड़ों में संक्रमण की दिक्कत है उन लोगों को भी ठीक करने के लिए दवाइयां दी जाती हैं, इतना ही नहीं इससे कई लोगों को लाभ भी मिला है। कई ऐसी दवाइयां भी हैं जो रोगी के ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
How effective homeopathic treatment is in corona
होम्योपैथी इलाज से कोरोना में तेजी से हो सकता है सुधार - फोटो : Social media
कोरोना के रोगी कैसे शुरू करें होम्योपैथिक उपचार?
डॉक्टर गुनीत कहते हैं कि कोरोना संक्रमित जो लोग होम्योपैथिक उपचार शुरू कराना चाह रहे हैं उन्हें डॉक्टर से अपने लक्षणों के बारे में स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। उसी आधार पर डॉक्टर इलाज शुरू करते हैं। रोगी की स्थिति अगर माइल्ड है और अगर उन्हें सही दवाइयां दी जाएं तो दो से तीन दिनों में ही उनमें ठीक होने के लक्षण दिखने लगते हैं।
 
विज्ञापन
How effective homeopathic treatment is in corona
डॉक्टर के सलाह से ही लें होम्योपैथिक दवाएं - फोटो : Social media
होम्योपैथिक उपचार के दौरान क्या सावधानी रखें
डॉक्टर गुनीत कहते हैं कि कोरोना के लिए दी जा रही दवाइयों के साथ वैसे तो रोगी के लिए खान-पान में कोई विशेष पाबंदियां नहीं हैं। वैसे भी जिन लोगों को संक्रमण है या नहीं भी है, उन्हें इस समय बहुत ठंडी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। अगर रोगी को अच्छी दवाइयां मिल जाएं तो उससे कोरोना में काफी लाभ मिल सकता है। कोरोना के इलाज में होम्योपैथी को बेहतर उपचार विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।
-----------------
नोट: यह लेख होम्योपैथी में एमडी डॉक्टर गुनीत सिंह गाबा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed