सब्सक्राइब करें

मीठा खाना पसंद है तो जान लें, दिन में कितनी मात्रा से ज्यादा नहीं करना चाहिए चीनी का सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
How much sugar can we safely consume each day
Sugar - फोटो : Amar Ujala

मीठा खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन आमतौर पर इससे होने वाली बीमारियों के डर के कारण हमें मिठी चीजों से समझौता करना पड़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दिन में एक नियत मात्रा में ही चीनी या उससे बने उत्पादों का सेवन किया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। अब आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर दैनिक रूप से कितना मात्रा में चीनी का सेवन करने में कोई हानि नहीं है? विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में किसी व्यक्ति को 100 कैलोरी (लगभग 6 चम्मच या 24 ग्राम) से अधिक मात्रा में एडेड शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि चीनी के सेवन को लेकर विशेषज्ञ और क्या सुझाव देते हैं?

Trending Videos
How much sugar can we safely consume each day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नवंबर 2020 में 'द इकोनॉमिक टाइम्स' में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है। यानी दुनिया के अन्य देशों की तुलना में यहां के लोग चीनी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। मस्तिष्क की शक्ति, मांसपेशियों की ऊर्जा और हमारे शरीर की कोशिकाओं के समुचित कार्यों को जारी रखने के लिए शुगर को ही सबसे बेहतर ऊर्जा को स्रोत माना जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How much sugar can we safely consume each day
चीनी

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के मुताबिक चीनी से भी शरीर को उतनी ही मात्रा में कैलोरी मिलती है जितनी की अन्य खाद्य पदार्थों से। इसके दुष्प्रभाव भी उन्ही लोगों में ज्यादा देखने को मिलते हैं जो इस तरह की कैलोरी को ठीक से बर्न नहीं कर पाते हैं। इन्हीं लोगों को मोटापो और अन्य रोगों का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। अगर नियत मात्रा में चीनी का सेवन किया जाए और इससे मिलने वाली कैलोरी को सही तरीके से बर्न किया जाए तो इससे शरीर को नुकसान नहीं है। 

How much sugar can we safely consume each day
f - फोटो : getty images
किन बातों का ऱखें ध्यान

विशेषज्ञों के मुताबिक पैक्ड भोजन की खरीदारी करते समय लेबल जरूर पढ़ें और उसमें मौजूद शुगर की मात्रा की जाँच जरूर कर लें। उदाहरण के लिए एक टेबल स्पून केचप में इतनी ही मात्रा शुगर की होती है। एफडीए के अनुसार दैनिक रूप से लिए जा रहे कुल कैलोरी में शुगर की मात्रा 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
How much sugar can we safely consume each day

मात्रा का निर्धारण कैसे करें?
विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन की न तो जरूरत होती है और न ही इससे कोई लाभ है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से बचने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप उन उत्पादों का सेवन कम कर दें जिनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सामान्यतौर पर 1 चम्मच में चीनी का चार ग्राम की मात्रा आती है, इस आधार पर आप दैनिक रूप से चीनी के सेवन को निर्धारित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed