सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Eyes Test: कैसे पता करें हमारी आंखें हेल्दी हैं या नहीं? क्या होता है 6/6 विजन, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 15 Mar 2026 09:02 PM IST
सार

बहुत से लोग सोचते हैं कि जब तक साफ दिखाई दे रहा है, तब तक आंखें बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन कई गंभीर बीमारियां जैसे ग्लूकोमा या डायबिटिक रेटिनोपैथी शुरुआत में बिना लक्षण के बढ़ती हैं।  6/6 विजन को आंखों की हेल्थ का पैरामीटर माना जाता है।

विज्ञापन
how to check your eyesight is good or not know what is 6/6 vision means
आंखों की समस्याएं और इसकी जांच - फोटो : Freepik.com

आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। ये अंग जितना महत्वपूर्ण है, उतना नाजुक भी होता है जिसका मतलब है कि इसे नियमित रूप से अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। हालांकि स्वास्थ्य संस्थाएं अलर्ट करती रही हैं कि आंखों से संबंधित समस्याओं का जोखिम दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है।



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों अनुसार दुनिया भर में करोड़ों लोग दृष्टि से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मामलों को समय रहते जांच और इलाज से रोका जा सकता था।

लोगों के बढ़ते स्क्रीन टाइम, आहार में पोषक तत्वों की कमी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों ने आंखों की समस्याओं को काफी बढ़ा दिया है। यही वजह है कि आंखों की नियमित जांच और सही देखभाल बेहद जरूरी है।

अब सवाल ये है कि कैसे पता किया जाए कि हमारी आंखें हेल्दी हैं या नहीं?

Trending Videos
how to check your eyesight is good or not know what is 6/6 vision means
आंखों की जांच कराते रहना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

आंखें हेल्दी हैं या नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर लोगों को लगता है कि अगर हमें साफ दिखाई दे रहा है, तो आंखें बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि ऐसा होना जरूरी नहीं है। ग्लूकोमा या डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी आंखों की समस्याओं में शुरुआती दिनों में कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं, यही वजह है कि सभी लोगों को नियमित अंतराल पर आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। इससे पता चल जाता है कि आंखों के भीतर सबकुछ ठीक है या नहीं?

आंखों की सेहत के बारे में जानने के लिए  6/6 विजन को विशेषज्ञ पैरामीटर के तौर पर देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your eyesight is good or not know what is 6/6 vision means
विजन टेस्ट के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

6/6 विजन होता क्या है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 18-40 वर्ष के व्यक्तियों को सालाना अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज या हाई बीपी की दिक्कत है उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर ये नियमित रूप से कुछ टेस्ट कराते रहने चाहिए। अगर आपका विजन 6/6 आता है तो ये बताता है कि आपकी आंखें हेल्दी हैं।
 

  • 6/6 विजन का मतलब है कि आप 6 मीटर की दूरी से वह चीज साफ देख सकते हैं, जिसे सामान्य व्यक्ति भी 6 मीटर से साफ देखता है। 
  • यह सामान्य दृष्टि का संकेत माना जाता है।
  • आमतौर पर ऐसे लोगों को दूर की चीजें देखने के लिए चश्मे या लेंस की आवश्यकता नहीं होती।
how to check your eyesight is good or not know what is 6/6 vision means
आंखों की सेहत के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com

आंखों की सेहत कैसे पहचानें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ पहचान हैं जो बताती हैं कि आपकी आंखों की रोशनी ठीक हो सकती है।
 

  • अगर आपको दूर और पास दोनों साफ दिखाई देता है।
  •  बार-बार सिरदर्द नहीं होता। 
  • आंखों में जलन या लालिमा नहीं रहती।
  • रात में देखने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती।
  • अचानक फ्लैश या धुंधलापन महसूस नहीं होता



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed