सब्सक्राइब करें

How Ho Increase Hemoglobin: शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 20 Mar 2026 10:01 AM IST
सार

How Ho Increase Hemoglobin: अगर किसी वजह से आपके शरीर में खून की कमी बताई गई है तो आप कुछ चीजों के सेवन से इस दिक्कत को ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to increase hemoglobin with healthy food khoon ki kami kaise door kare
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन - फोटो : freepik
How Ho Increase Hemoglobin:  आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया एक आम समस्या बन गई है। ये स्थिति तब होती है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, जिससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। 


खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। डॉक्टर अक्सर ऐसी स्थिति में आयरन, विटामिन और संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। 

अच्छी बात यह है कि सही डाइट और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर खून की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन शुरू करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

 
Trending Videos
how to increase hemoglobin with healthy food khoon ki kami kaise door kare
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन - फोटो : Freepik.com
पालक
 
  • हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत होती हैं।
  • पालक में नॉन-हीम आयरन होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसे उबालकर या सूप/सब्जी के रूप में खाने से फायदा ज्यादा मिलता है।
  • विटामिन C के साथ लेने पर इसका असर और बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to increase hemoglobin with healthy food khoon ki kami kaise door kare
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन - फोटो : freepik.com
चुकंदर 
 
  • चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसमें आयरन, फोलेट और फाइबर भरपूर होता है।
  • रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने या सलाद में खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ सकता है।
how to increase hemoglobin with healthy food khoon ki kami kaise door kare
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन - फोटो : freepik.com

अनार 
 
  • अनार आयरन, कैल्शियम और विटामिन C का अच्छा स्रोत है।
  • यह खून को शुद्ध करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
  • रोजाना 1 अनार या उसका जूस लेने से शरीर में खून की कमी धीरे-धीरे पूरी होती है।

 
विज्ञापन
how to increase hemoglobin with healthy food khoon ki kami kaise door kare
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन - फोटो : Adobe stock
गुड़ और चना
 
  • गुड़ आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।
  • भुना चना प्रोटीन और मिनरल्स देता है।
  • सुबह खाली पेट या नाश्ते में गुड़-चना खाने से जल्दी असर दिखता है और कमजोरी भी दूर होती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed