सब्सक्राइब करें

Navratri Fasting: कुट्टू का आटा हर किसी के लिए नहीं! जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 20 Mar 2026 10:41 AM IST
सार

Navratri Fasting Alert: नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, ऐसे में लोग खाने में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। 

विज्ञापन
Navratri fasting alert kuttu ka atta is not healthy for these people
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा? - फोटो : अमर उजाला
Navratri Fasting Alert: नवरात्रि के पावन दिनों में लोग श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखते हैं और खान-पान में विशेष सावधानी बरतते हैं। इस दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान जैसे पूरी, पकौड़े और पराठे खूब खाए जाते हैं। कुट्टू का आटा ग्लूटेन-फ्री और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, इसलिए इसे व्रत का हेल्दी विकल्प समझा जाता है। लेकिन हर किसी के लिए यह फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 


विशेषज्ञ भी कहते हैं कि कई बार अधिक मात्रा में या गलत तरीके से सेवन करने पर ये स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है और इसके सेवन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देंगे। 
 
Trending Videos
Navratri fasting alert kuttu ka atta is not healthy for these people
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा? - फोटो : Freepik.com
जिन लोगों का पाचन कमजोर हो
 
  • कुट्टू का आटा फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन यही चीज कुछ लोगों के लिए भारी बन जाती है। 
  • ज्यादा खाने पर पेट फूलना, गैस, एसिडिटी या कब्ज हो सकता है। 
  • खासकर व्रत में जब लोग इसे बार-बार खाते हैं, तब समस्या बढ़ जाती है। 
  • बेहतर है कि इसे दही या हल्के भोजन के साथ लें और ज्यादा तला हुआ न खाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri fasting alert kuttu ka atta is not healthy for these people
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा? - फोटो : Adobe Stock
जो लोग ब्लड प्रेशर का शिकार हैं
 
  • कुट्टू में मौजूद तत्व शरीर के ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • लो ब्लड प्रेशर (Low BP) वाले लोगों को इसे ज्यादा मात्रा में खाने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। 
  • इसलिए अगर इसे खाने के बाद थोड़ी भी दिक्कत हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 
Navratri fasting alert kuttu ka atta is not healthy for these people
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा? - फोटो : Adobe Stock
जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं
 
  • कुट्टू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा है।
  • समस्या तब होती है जब इसे तेल में तलकर या ज्यादा मात्रा में खाया जाता है। 
  • इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। 
  • इसलिए रोटी, चीला या उबले रूप में ही सेवन करना बेहतर है।
 
 
विज्ञापन
Navratri fasting alert kuttu ka atta is not healthy for these people
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा? - फोटो : instagram
अधिक तला हुआ भोजन खाने से बचें
 
  • व्रत में कुट्टू के आटे की पूरी, पकौड़ी ज्यादा खाई जाती है, जो तेल में तली जाती है।
  •  इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, वजन तेजी से बढ़ता है और दिल पर भी असर पड़ सकता है। 
  • खासकर जिन लोगों को हार्ट या मोटापे की समस्या है, उन्हें इससे बचना चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed