{"_id":"69bccb42a2cabde1c906c43e","slug":"how-to-increase-hemoglobin-with-healthy-food-khoon-ki-kami-kaise-door-kare-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How Ho Increase Hemoglobin: शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
How Ho Increase Hemoglobin: शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:01 AM IST
सार
How Ho Increase Hemoglobin: अगर किसी वजह से आपके शरीर में खून की कमी बताई गई है तो आप कुछ चीजों के सेवन से इस दिक्कत को ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
- फोटो : freepik
How Ho Increase Hemoglobin: आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया एक आम समस्या बन गई है। ये स्थिति तब होती है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, जिससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
Trending Videos
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
- फोटो : Freepik.com
पालक
- हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत होती हैं।
- पालक में नॉन-हीम आयरन होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।
- इसे उबालकर या सूप/सब्जी के रूप में खाने से फायदा ज्यादा मिलता है।
- विटामिन C के साथ लेने पर इसका असर और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
- फोटो : freepik.com
चुकंदर
- चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को बढ़ाने में मदद करता है।
- इसमें आयरन, फोलेट और फाइबर भरपूर होता है।
- रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने या सलाद में खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ सकता है।
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
- फोटो : freepik.com
अनार
- अनार आयरन, कैल्शियम और विटामिन C का अच्छा स्रोत है।
- यह खून को शुद्ध करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
- रोजाना 1 अनार या उसका जूस लेने से शरीर में खून की कमी धीरे-धीरे पूरी होती है।
विज्ञापन
शरीर में डॉक्टर ने बताई है खून की कमी तो शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
- फोटो : Adobe stock
गुड़ और चना
- गुड़ आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।
- भुना चना प्रोटीन और मिनरल्स देता है।
- सुबह खाली पेट या नाश्ते में गुड़-चना खाने से जल्दी असर दिखता है और कमजोरी भी दूर होती है।