{"_id":"69bcd9b84ac126a45b04ef3d","slug":"importance-of-toilet-hygiene-for-woman-in-hindi-what-is-toilet-hygiene-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"What Is Toilet Hygiene: महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी? जानें इसके बारे में डिटेल में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
What Is Toilet Hygiene: महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी? जानें इसके बारे में डिटेल में
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 AM IST
सार
Importance Of Toilet Hygiene: अक्सर आपने किसी न किसी से मुंह से सुना होगा कि महिलाओं को टॉयलेट हाइजीन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा क्यों कहा जाता है और ये क्या है, आइए जानते हैं डिटेल में।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी?
- फोटो : अमर उजाला
Importance Of Toilet Hygiene: रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार महिलाएं अपनी सेहत पर कभी ध्यान नहीं दे पातीं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं की सेहत से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला विषय है टॉयलेट हाइजीन। टॉयलेट में गंदगी रखना या लापरवाही बरतना कई तरह के संक्रमणों को जन्म दे सकता है।
Trending Videos
महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जान लें कि क्यों है टॉयलेट हाइजीन जरूरी?
टॉयलेट हाइजीन सिर्फ साफ-सफाई की आदत नहीं, बल्कि महिलाओं की सेहत से सीधा जुड़ा एक जरूरी हिस्सा है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर संक्रमण और लंबे समय की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर रोजाना सही हाइजीन अपनाई जाए, तो न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि शरीर भी स्वस्थ और आरामदायक महसूस करता है। इसलिए टॉयलेट हाइजीन को अपनी डेली लाइफ का जरूरी नियम बनाना बेहद जरूरी है।
टॉयलेट हाइजीन सिर्फ साफ-सफाई की आदत नहीं, बल्कि महिलाओं की सेहत से सीधा जुड़ा एक जरूरी हिस्सा है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर संक्रमण और लंबे समय की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर रोजाना सही हाइजीन अपनाई जाए, तो न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि शरीर भी स्वस्थ और आरामदायक महसूस करता है। इसलिए टॉयलेट हाइजीन को अपनी डेली लाइफ का जरूरी नियम बनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी?
- फोटो : Adobe stock
1. सही सफाई का तरीका सही रखें
- टॉयलेट के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई का तरीका बहुत मायने रखता है।
- इसलिए बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को सही से साफ करें।
- इसके लिए हमेशा साफ पानी या माइल्ड वाइप्स का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी?
- फोटो : Adobe stock
2. पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते समय कैसे ध्यान रखें?
पब्लिक टॉयलेट में सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा होता है क्योंकि वहां कई लोग एक ही जगह का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सीट पर बैठने से पहले उसे साफ करना, टिश्यू या सीट कवर का इस्तेमाल करना और हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है। हैंड सैनिटाइजर भी साथ रखना एक अच्छी आदत है।
पब्लिक टॉयलेट में सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा होता है क्योंकि वहां कई लोग एक ही जगह का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सीट पर बैठने से पहले उसे साफ करना, टिश्यू या सीट कवर का इस्तेमाल करना और हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है। हैंड सैनिटाइजर भी साथ रखना एक अच्छी आदत है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए टॉयलेट हाइजीन का ख्याल रखना कितना जरूरी?
- फोटो : Adobe stock
3. पीरियड्स के दौरान हाइजीन कैसे मैंटेन करें?
- पीरियड्स के समय साफ-सफाई का ध्यान और ज्यादा जरूरी हो जाता है।
- सेनेटरी पैड या टैम्पोन को हर 4–6 घंटे में बदलना चाहिए।
- ज्यादा देर तक एक ही पैड इस्तेमाल करने से बदबू, बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- इस दौरान साफ और सूखे कपड़े पहनना भी जरूरी है।