सब्सक्राइब करें

Navratri Yoga Tips: के दौरान चक्कर और कमजोरी से बचना है? अपनाएं ये आसान योग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:46 AM IST
सार

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन और वज्रासन जैसे योगासन बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं और कमजोरी दूर करते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Fasting Yoga Tips Navratri Vrat Me Energy Ke liye Yogasana
एनर्जी बनाए रखने के लिए योग - फोटो : Adobe Stock

 

 

Vrat Me Energy Ke liye Yogasana: नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इस दौरान कई लोग पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं। लेकिन लंबे समय तक उपवास रखने से शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सही योगासन अपनाते हैं, तो आप पूरे व्रत के दौरान एक्टिव और एनर्जेटिक रह सकते हैं। नवरात्रि का व्रत केवल आस्था नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने का भी अवसर है। सही योगासन और संतुलित दिनचर्या अपनाकर आप पूरे 9 दिन फिट, एक्टिव और ऊर्जावान रह सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन व्रत के दौरान ऊर्जावान बने रहने के लिए कौन से योगासन करें।


व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने के जरूरी टिप्स
 

  • पर्याप्त पानी और नारियल पानी पिएं

  • फल और ड्राई फ्रूट्स जरूर लें

  • ज्यादा देर खाली पेट न रहें

  • ज्यादा भारी एक्सरसाइज से बचें

  • पूरी नींद लें


ध्यान रखने वाली बातें

  • अगर कमजोरी ज्यादा हो तो तुरंत आराम करें।

  • लो ब्लड प्रेशर वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें।

  • योग हमेशा खाली पेट या हल्के आहार के बाद करें।

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 Fasting Yoga Tips Navratri Vrat Me Energy Ke liye Yogasana
प्राणायाम - फोटो : Freepik.com

प्राणायाम 

व्रत के दौरान सबसे जरूरी है शरीर में ऑक्सीजन की सही मात्रा बनाए रखना। प्राणायाम दिमाग को शांत करता है। शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और कमजोरी और चक्कर से बचाता है। रोज सुबह 10-15 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Fasting Yoga Tips Navratri Vrat Me Energy Ke liye Yogasana
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार 
 

यह एक पूरा बॉडी वर्कआउट है जो आपको दिनभर एक्टिव रखता है। इसका अभ्यास शरीर को लचीला बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और तुरंत एनर्जी देता है। व्रत में 5-7 राउंड ही करें, ज्यादा थकान से बचें।

Chaitra Navratri 2026 Fasting Yoga Tips Navratri Vrat Me Energy Ke liye Yogasana
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन
 

अगर व्रत में सुस्ती और आलस महसूस हो रहा है, तो यह आसन बहुत फायदेमंद है। भुजंगासन का अभ्यास पीठ और रीढ़ को मजबूत करता है। शरीर को सक्रिय बनाता है और थकान दूर करता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Fasting Yoga Tips Navratri Vrat Me Energy Ke liye Yogasana
वज्रासन योग - फोटो : Freepik

वज्रासन 

यह एकमात्र आसन है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। वज्रासन पाचन सुधारता है। गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है और शरीर को स्थिर और शांत रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed