फिटनेस के मामले में ऋतिक रोशन अच्छे-खासे बॉडी बिल्डर्स को टक्कर देते हैं। मगर हाल ही में उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जिसे देख एक्टर की हालत खराब हो गई। 65 वर्षीय यह महिला अपनी उम्र को मात देते हुए वेटलिफ्टिंग कर रही थी। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपने मन की बात कह डाली
जिम में इस 65 साल की महिला को एक्सरसाइज करता देख छूटे ऋतिक के पसीने, वीडियो पोस्ट कर कह डाली यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह महिला और कोई नहीं बल्कि ऋतिक की मां पिंकी रौशन हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे पता नहीं इसे अपनी प्रेरणा मानूं या फिर प्रतिस्पर्धा! आपको देखकर गर्व होता है मां! लव यू और मेरी मां बनने के लिए आपका शुक्रिया।'
ऋतिक रोशन की मां पिंकी भी अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर गंभीर हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस रिजीम से आज के नौजवानों को कड़ी टक्कर देती हैं। वेट लिफ्टिंग से लेकर किक-बॉक्सिंग तक और लंजेस से लेकर योगा तक उनके वर्कआउट रूटीन में शामिल है।
Fitness#Paul britto#gym#health#60 mins#functional# A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
अब तक आपने 6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक रोशन को देखा होगा। लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के सेट्स से लीक हुईं तस्वीरों को देख उन्हें पहचानना मुश्किल है। लगातार तस्वीरें लीक होने के बाद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरअसल प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक हो। जिसे देखते हुए टीम को इस तरह के इंतजाम करने पड़े।