Hydration Tips for Summer: गर्मी का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान लेकर आता है, जिससे पसीना अधिक आता है और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का खतरा भी बढ़ जाता है। अक्सर हम हाइड्रेशन को सिर्फ ढेर सारा पानी पीने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। शरीर को सही मायने में हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीने के साथ-साथ कुछ और बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Hydration Tips for Summer: पानी के अलावा ये चार चीजें भी शरीर को रखती हैं हाईड्रेटेड, यहां जानें
Hydration Tips : अक्सर लोग हाइड्रेशन के नाम पर सिर्फ पानी पीते हैं, लेकिन हाइड्रेशन के लिए आपको पानी के साथ अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रेटिंग फल और सब्जियां खाएं
गर्मियों में खीरा, तरबूज, संतरा, और स्ट्रॉबेरी जैसे फल और सब्जियां खाएं, जिनमें अधिक मात्रा में पानी होता है। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करते हैं। खीरे में सिलिका होता है, जो त्वचा को नम रखता है, जबकि तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे पोटेशियम) पसीने से होने वाली कमी को पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: अच्छी सेहत पाने के लिए क्या छोड़ देना चाहिए रात का खाना? जानिए ये फायदेमंद है या नुकसानदायक
नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पिएं
नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो पोटैशियम, सोडियम, और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह शरीर में पानी के अवशोषण को बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मियों में रोज 1 गिलास नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा, घर पर बना नींबू पानी (बिना चीनी के) या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय भी हाइड्रेशन के लिए अच्छे होते हैं।
ये भी पढ़ें- Mouth Ulcers: क्या आपको भी अक्सर हो जाते हैं मुंह में छाले? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं
हर्बल टी और ठंडे इन्फ्यूज्ड ड्रिंक्स
गर्मियों में कैफीन-मुक्त हर्बल टी, जैसे पुदीना, कैमोमाइल, या लेमन ग्रास टी हाइड्रेशन का शानदार तरीका है। ये ड्रिंक्स न सिर्फ ताजगी देती हैं, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती हैं। लेकिन ध्यान दें कि इसे दिन भर 2-3 कप ही लेना चाहिए, अधिक मात्रा इसका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
पतले सूप, जैसे सब्जी या टमाटर का सूप, गर्मियों में हल्का और हाइड्रेटिंग होता है। ये पानी और पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। दही, छाछ, या लस्सी भी हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
इस बात का खास ध्यान रखें कि इन तरीकों के साथ-साथ रोजाना 2-3 लीटर गिलास पानी पीना न भूलें। गर्मी में बाहर निकलते समय सिर को ढके और हल्के कपड़े पहनें। यदि डिहाइड्रेशन के गंभीर लक्षण दिखें, तो तुरंत ORS घोल पिएं और डॉक्टर से सलाह लें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।