{"_id":"59f6e19b4f1c1bd7538ba112","slug":"if-you-listen-to-the-benefits-of-sleep-walkers-then-you-too-will-wish-to-have-same-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नींद में चलने वालों के फायदे सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये बीमारी आपको भी हो ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
नींद में चलने वालों के फायदे सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये बीमारी आपको भी हो
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तक आपने नींद में चलने के सिर्फ नुकसान ही सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं इस बीमारी के अपने कई फायदे भी हैं जिन्हें सुनकर यकीनन कोई भी चाहेगा कि ये बीमारी उन्हें भी हो जाएं। आप भी जानिए इन फायदों के बारे में।
एक रिसर्च की मानें तो नींद में चलने वाले लोग मल्टी टास्किंग होते हैं। हाल में हुई इस वर्चुअल रिएलिटी रिसर्च में पाया गया कि नींद में चलने वालों की बॉडी मूवमेंट और बाकी लोगों के बॉडी मूवमेंट में काफी फर्क होता है।
ऐसे लोग न सिर्फ बेहतर तरीके से चल-फिर सकते हैं बल्कि उनका दिमाग भी अलग-अलग दिशाओं में तेजी से सोचकर काम करता है।
ऐसे लोग न सिर्फ बेहतर तरीके से चल-फिर सकते हैं बल्कि उनका दिमाग भी अलग-अलग दिशाओं में तेजी से सोचकर काम करता है।
रिसर्च करने वाले लोगों ने अपनी रिसर्च के दौरान नींद में चलने वाले लोगों के साथ साधारण नींद लेने वाले लोगों को एक वर्चुअल टार्गेट की ओर चलने के लिए कहा। इस टेस्ट में पाया गया कि इस टास्क में जब कुछ चुनौतियां डाली गईं तो दोनों तरह के लोगों के प्रदर्शन में काफी फर्क देखा गया।
इन लोगों को चलते-चलते उल्टी गिनती बोलने के लिए कहा गया। इस दौरान जिन लोगों को नींद में चलने की बीमारी थी उन पर इस चुनौती का खास फर्क नहीं देखा गया और ऐसे लोगों ने आसानी से अपना टास्क पूरा कर लिया।
इन लोगों को चलते-चलते उल्टी गिनती बोलने के लिए कहा गया। इस दौरान जिन लोगों को नींद में चलने की बीमारी थी उन पर इस चुनौती का खास फर्क नहीं देखा गया और ऐसे लोगों ने आसानी से अपना टास्क पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
fitness
सामान्य नींद लेने वाले लोगों को इस टास्क को पूरा करने में काफी दिक्कतें आईं। इस टास्क को देखते हुए शोधकर्ताओं ने बताया कि नींद में चलने वाले लोग ज्यादा बेहतर तरीके से बदलावों को समझकर अपने सारे कार्य करते हैं। एक साथ एक समय पर कई समस्याएं आने पर ऐसे लोगों का दिमाग नींद में नहीं चलने वालों की तुलना में बेहतर तरीके से काम करता है।