हर साल 6 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चुंबन दिवस(International Kissing Day 2020) मनाया जाता है। दो व्यक्तियों के बीच प्रेम और एहसास के रिश्ते को बढ़ाने की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह खास दिवस मनाया जाता है। यूं तो फरवरी वाला किस डे (Kiss Day) ज्यादा फेमस है, लेकिन वह वेलेंटाइन वीक का हिस्सा होता है, जबकि जुलाई वाला किसिंग डे भी स्पेशल होता है। क्या आप जानते हैं कि किस(Kiss) भी कई प्रकार के होते हैं और किस करने के फायदे भी होते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में:
International Kissing Day 2020: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है 'किस' करना, और भी कई फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रेम और इमोशन को व्यक्त करने के अच्छे तरीकों में से एक है- चुंबन। एक मां प्यार से अपने बच्चों को चुंबन करती है। एक पिता भी अपनी बेटी का माथा चूमता है तो उसमें उसका प्यार और आशीर्वाद समाहित होता है। भाई-बहन भी एक-दूसरे को प्यार से किस करते हैं। वहीं, प्रेमी जोड़ों और पति-पत्नी के बीच भी यह प्रेम जताने का माध्यम होता है।
अध्ययनों की मानें तो किसिंग का हर तरीका पार्टनर के मन की बात जाहिर करता है। किस (Kiss) के संबंध में हुई कई स्टडी में बताया जा चुका है कि किस करने से लोग खुश रहते हैं। यह तनाव कम करता है और लोग लंबा जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं किसिंग के फायदों (Health benefits of kissing) के बारे में:
कैलोरी बर्न होती है
- एक मिनट तक किसिंग करने से लगभग 6 कैलोरी बर्न होती है, जबकि इतनी ही देर ट्रेडमिल पर अभ्यास करने से 11 कैलोरी। यानी दो मिनट तक किस करना, एक मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा फायदेमंद है। अध्ययनों के अनुसार, किसिंग के जरिए आप अपनी बॉडी से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न कर अपना मोटापा कम कर सकते हैं।
मिलता है रिलैक्स
- किसिंग से एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का उत्पादन होता है। यह एक फील गुड हार्मोन है। वहीं, ऑक्सीटोकिन हार्मोन से हमारे शरीर को रिलैक्स मिलता है। शरीर और मन दोनों को रिलैक्स पहुंचाने के लिए किसिंग अच्छा तरीका है।