सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Iron Deficiency: आयरन की कमी में बस आयरन वाली चीजें खाने से नहीं चलेगा काम, बिना इस उपाय के सारी मेहनत बेकार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

  • आयरन एक आवश्यक खनिज है जो शरीर के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • आयरन की कमी से एनीमिया होता है, आंकड़े बताते हैं कि देश में 15-49 की आयु वाली 50 फीसदी से अधिक महिलाएं इस समस्या का शिकार हैं।
  • आयरन की कमी पर समय रहते ध्यान देना और इसका उपचार कराना आवश्यक हो जाता है। 

विज्ञापन
iron deficiency anaemia risk why is vitamin c important for iron absorption
आहार में सुधार जरूरी - फोटो : Freepik.com

Anemia Risk: आयरन की कमी एक आम समस्या है, भारतीय आबादी में इसका खतरा बढ़ता देखा जा रहा है। आयरन एक आवश्यक खनिज है जो शरीर के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी हिस्सों में ले जाती हैं। आयरन प्रतिरक्षा कार्य, मस्तिष्क कार्य और हार्मोन उत्पादन के लिए भी आवश्यक है।



आयरन की कमी से एनीमिया होता है, आंकड़े बताते हैं कि देश में 15-49 की आयु वाली 50 फीसदी से अधिक महिलाएं इस समस्या का शिकार हैं। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उन्हें अक्सर थकान और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। आयरन की कमी पीलिया, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने या सिरदर्द, हाथ और पैर ठंडे रहने जैसी दिकक्तों का भी कारण बन सकता है।

आयरन की कमी पर समय रहते ध्यान देना और इसका उपचार कराना आवश्यक हो जाता है। खान-पान में सुधार करके भी आप एनीमिया की कमी दूर कर सकते हैं।

Trending Videos
iron deficiency anaemia risk why is vitamin c important for iron absorption
आयरन की कमी के कारण थकान-कमजोरी - फोटो : Freepik.com

भरपूर मात्रा में आयरन वाली चीजों का सेवन जरूरी

आयरन की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जैसे पालक, दालें और पशु आधारित खाद्य पदार्थ। पर क्या आप जानते हैं कि आयरन की कमी से बचने के लिए सिर्फ इसी से काम नहीं चलेगा, इसके साथ आपको विटामिन-सी का सेवन भी बढ़ाना जरूरी है।

आयरन की पूर्ति के लिए विटामिन-सी क्यों जरूरी है, आइए इसे समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
iron deficiency anaemia risk why is vitamin c important for iron absorption
विटामिन-सी भी जरूरी - फोटो : Freepik.com

आयरन का अवशोषण कैसे बढ़ाएं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में आयरन का सही तरीके से अवशोषण हो सके, आप आयरन वाली जो चीजें खाते हैं उसका शरीर सही से उपयोग कर सके इसके लिए विटामिन-डी जरूरी है।

असल में आयरन को अवशोषण के लिए पर्याप्त रूप से घुलने के लिए एसिडिक गैस्ट्रोइंटस्टाइनल एनवायरमेंट की आवश्यकता होती है। विटामिन-सी पेट में ऐसा वातावरण बनाता है जिससे शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर तरीके से हो पाता है।

यही कारण है कि जिन लोगों में विटामिन-सी की कमी होती है उन लोगों में आयरन की कमी होने या एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।

iron deficiency anaemia risk why is vitamin c important for iron absorption
विटामिन-सी वाली चीजों को आहार में करिए शामिल - फोटो : Freepik.com

नॉन-हीम आयरन का अवशोषण कैसे बढ़ाएं?

बहुत से खाद्य पदार्थों में आयरन होता है, लेकिन आयरन दो प्रकार का होता है: हीम आयरन, जो मांस, समुद्री भोजन और मुर्गी जैसे पशु खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, आपके शरीर के लिए अवशोषित करना आसान होता है। वहीं आपके शरीर को नॉन-हीम आयरन को अवशोषित करने में अधिक समय लगता है, जो पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

आहार विशेषज्ञ डेवन पीयर्ट कहते हैं, बीन्स या पालक जैसे कुछ पौधों के खाद्य पदार्थों में नॉन-हीम आयरन होता है, इससे अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए हमें विटामिन सी की जरूरत होती है।

विज्ञापन
iron deficiency anaemia risk why is vitamin c important for iron absorption
कहीं आपको भी न हो जाए आयरन की कमी - फोटो : freepik.com

इन बातों का भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेगन और शाकाहारी लोगों में आयरन की कमी का जोखिम अधिक होता है। यदि आप पशु आधारित चीजें, मांस-अंडे नहीं खाते हैं, तो आपको पर्याप्त आयरन प्राप्त करने में विशेष रूप से कठिनाई हो सकती है। शाकाहारी लोगों के लिए विकल्प कम हैं, पर आप इसके साथ विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन को बढ़ाकर शरीर के लिए आवश्यक आयरन की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।


------------
स्रोत
The Efficacy and Safety of Vitamin C for Iron Supplementation in Adult Patients With Iron Deficiency Anemia


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed