सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या इंडक्शन पर पका भोजन सेहत के लिए नुकसानदायक है, जान लें क्या कहता है विज्ञान?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 14 Mar 2026 08:26 PM IST
सार

हमारे समाज में इंडक्शन चूल्हे को लेकर कुछ अफवाह फैली हुई हैं, जिनमें से एक बड़ा अफवाह है कि क्योंकि इंडक्शन पर रेडिएशन से भोजन पकता है इसलिए इसपर पका भोजन पौष्टिक नहीं होता है! आइए इस लेख में इसकी सच्चाई जानते हैं।

विज्ञापन
Is Induction Cooking Harmful? know the Science Behind Myths and facts of Induction
इंडक्शन चूल्हा - फोटो : Adobe stock

Science Of Induction Heating: इन दिनों देश भर में एलपीजी गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसे में आम जनता को रसोई के ईंधन के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करनी पड़ रही है। इसी समस्या के समाधान के रूप में देशभर में इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी में काफी तेजी आई है। इंडक्शन की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई प्रमुख ई-कॉर्मस वेबसाइट्स पर भी ये प्रोडक्ट 'आउट ऑफ स्टॉक' हो चुका है। 



इस अचानक बढ़े चलन के बीच बहुत से लोगों के मन में इंडक्शन को लेकर कई अफवाहें और सवाल जन्म ले रहे हैं। लोगों को डर है कि क्या बिजली से चलने वाला यह चूल्हा गैस के मुकाबले सुरक्षित है या कहीं यह भोजन की पौष्टिकता तो कम नहीं कर रहा। विज्ञान की दृष्टि से देखें तो इंडक्शन कुकिंग पूरी तरह सुरक्षित है। यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी का उपयोग करता है जो सीधे बर्तन को गर्म करती है, जिससे खाना गैस की तुलना में अधिक तेजी से पकता है।

Trending Videos
Is Induction Cooking Harmful? know the Science Behind Myths and facts of Induction
इंडक्शन चूल्हा - फोटो : Adobe stock

क्या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन खतरनाक है?
इंडक्शन को लेकर सबसे बड़ी अफवाह इसके रेडिएशन (विकिरण) को लेकर रहती है। वैज्ञानिक रूप से इंडक्शन से निकलने वाली तरंगें 'नॉन-आयनाइजिंग' होती हैं, जो मोबाइल फोन या वाई-फाई के जैसे ही सुरक्षित मानी जाती हैं। बता दें कि ये तरंगें सिर्फ बर्तन के संपर्क में आने पर एक्टिव होती हैं और भोजन के आणविक ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचातीं।


ये भी पढ़ें- Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों की डाइट में क्यों जरूरी है क्रोमियम वाली चीजें? जानिए क्या हैं इसके फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Induction Cooking Harmful? know the Science Behind Myths and facts of Induction
इंडक्शन चूल्हा - फोटो : एआई जनरेटेड

भोजन के पोषक तत्वों पर असर
हमारे समाज में एक तरह का अफवाह है कि इंडक्शन पर खाना बनाने से विटामिन और मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। हालांकि एक स्टडी के मुताबिक इंडक्शन चूल्हे पर खाना पकाना सुरक्षित है। इंडक्शन पर खाना गैस की तुलना में कम समय में पकता है और इसमें तापमान पर सटीक नियंत्रण होता है।

कम समय तक आंच पर रहने के कारण भोजन के महत्वपूर्ण पोषक तत्व गैस चूल्हे की तुलना में अधिक सुरक्षित रहते हैं। यह तकनीक भोजन के स्वाद और गुणवत्ता को बरकरार रखने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Smoking: सिगरेट की लत से छुटकारा कैसे पाएं? अरशद वारसी ने बताया 1 हफ्ते में स्मोकिंग छोड़ने का सीक्रेट
 
Is Induction Cooking Harmful? know the Science Behind Myths and facts of Induction
induction cooking - फोटो : Adobe stock

बर्तनों का चुनाव में सावधानी जरूरी
इंडक्शन के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सही बर्तनों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। सिर्फ 'फेरोमैग्नेटिक' (चुंबकीय) आधार वाले स्टेनलेस स्टील या लोहे के बर्तन ही इस पर प्रभावी होते हैं। खराब गुणवत्ता वाले प्लास्टिक या असुरक्षित कोटिंग वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक तापमान पर वे रसायन छोड़ सकते हैं।

इसके साथ ही इंडक्शन में खुले आग का खतरा नहीं होता है और गैस रिसाव की संभावना भी नहीं होती है, इसलिए यहआधुनिक रसोई के लिए एक सुरक्षित विकल्प है।

विज्ञापन
Is Induction Cooking Harmful? know the Science Behind Myths and facts of Induction
इंडक्शन कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड

अफवाहों से बचें और तकनीक अपनाएं
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इंडक्शन पर पका भोजन पूरी तरह स्वास्थ्यवर्धक है और इसके नुकसान को लेकर फैली बातें सिर्फ अफवाहें हैं। एलपीजी की कमी के इस दौर में इंडक्शन एक किफायती, तेज और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरा है। आज की आधुनिक जीवनशैली में यह तकनीक न सिर्फ आपका समय बचाती है, बल्कि आपकी सेहत के साथ भी समझौता नहीं करती।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed