{"_id":"5ad43f814f1c1b80028b4c39","slug":"know-the-benefits-of-drinking-water-from-the-matka-or-earthen-pot-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मटके का पानी पीने के ये हैं 5 जबरदस्त फायदे, पुरुषों के लिए तो खासकर वरदान है इसका पानी","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मटके का पानी पीने के ये हैं 5 जबरदस्त फायदे, पुरुषों के लिए तो खासकर वरदान है इसका पानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज तक आपने मटके का पानी पीने के कई फायदे सुने होंगे। इसका पानी सभी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं मिट्टी के घड़े का पानी शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने से लेकर एसिडिटी की छुट्टी कर देने जैसे कई जादुई गुणोंं से भरपूर होता है। आइए जानते हैं मटके के पानी के ऐसे ही कुछ जादुई फायदों के बारे में...
विषैले पदार्थ सोखने की शक्ति
मिटटी में अशुद्धियों को शुद्ध करने का गुण होता है। जिसकी वजह से यह सभी विषैले पदार्थ सोख लेती है। इसके अलावा यह पानी में सभी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों को मिलाने का काम भी करती हैं। जिसकी वजह से पानी का सही तापमान बना रहता है, ना बहुत अधिक ठंडा ना गर्म।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है
नियमित रूप से घड़े का पानी पीने से इम्युनिटी अच्छी होती है। प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रखने से उसमें प्लास्टिक की अशुद्धियां इकट्ठी हो जाती हैं जिसकी वजह से पानी अशुद्ध हो जाता है। खास बात यह है कि घड़े में पानी स्टोर करके पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ जाता है।

पानी का पीएच लेवल
घड़े की मिट्टी में मौजूद क्षारीय (एल्कलाइन) गुण उसमे रखे पानी में मिल जाते हैं। क्षारीय पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर, उचित पीएच संतुलन को भी मेंटेन रखता है। इस पानी को पीने से एसिडिटी ठीक होने के साथ पेट के दर्द में भी राहत मिलती हैं।

गला ठीक रखता है
गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले और शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से गले की कोशिकाओं का ताप अचानक गिर जाता है जिसकी वजह से कई परेशानियां उत्पन्न हो जाती है। ठंडा पानी पीने से गले का पकने और ग्रंथियों में सूजन आने लगती है। जबकि घडें का पानी गले पर अपना सूदिंग इफेक्ट बनाए रखता है।