Health Tips: लाइफ स्टाइल की ये गलतियां आपको बना देती हैं आलस और थकान का शिकार, बरतें ये सावधानियां
Energy Boosting Habits: लगातार थकान रहना अपने आप में किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी समस्या है। आजकल भी भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण हमारे दिनचर्या की ही कुछ गलतियां रहती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
सोने से पहले देर तक स्क्रीन देखना
सोने से ठीक पहले लंबे समय तक फोन या टैबलेट की स्क्रीन देखना दिनचर्या की सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। बहुत से लोग इसे छोटी सी गलती मानते हैं, लेकिन ये छोटी सी गलती ही आपके दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।
इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी हमारे नींद के हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन को दबा देती है। इससे शरीर को पता नहीं चलता कि अब सोने का समय है, जिससे नींद आने में मुश्किल होती है और नींद की गुणवत्ता खराब हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Liver Transplant: लिवर ट्रांसप्लांट में भारत नंबर वन, आखिर क्यों बढ़ रही है लिवर प्रत्यारोपण की जरूरत
पूरे दिन बैठे रहना या गतिहीन जीवनशैली अपनाना आलस का सीधा कारण है। शारीरिक गतिविधि की कमी से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे मांसपेशियों और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की आपूर्ति घट जाती है। इसके विपरीत नियमित हल्का व्यायाम ऊर्जा बढ़ाता है और थकान को दूर करता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या किडनी स्टोन के मरीजों को तला-भुना खाना चाहिए, जानें किन चीजों से पूरी तरह परहेज करना है?
पानी कम पीना
शरीर में पानी की कमी थकान का एक प्रमुख कारण है। डिहाइड्रेशन से रक्त गाढ़ा हो जाता है, जिससे हृदय को पूरे शरीर में रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यह अतिरिक्त प्रयास आपको थका हुआ महसूस कराता है। पूरे दिन पर्याप्त पानी पीना ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।
अनियमित भोजन का समय ब्लड शुगर के स्तर में अस्थिरता पैदा करता है। जब आप भोजन छोड़ते हैं या अनियमित समय पर खाते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से गिरता है, जिससे आपको अचानक थकान और सुस्ती महसूस होती है। रोज एक ही समय पर संतुलित भोजन करना एनर्जी लेवल को स्थिर रखता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।