सब्सक्राइब करें

सावधान: पैरों में सूजन या बार-बार पीलिया होना लिवर फेलियर का हो सकता है संकेत, लक्षणों पर गंभीरता से दें ध्यान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Sep 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
liver damage early symptoms in hindi, jaundice and loss of appetite sign of liver damage
लिवर की समस्याओं के लक्षण - फोटो : istock

लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, संपूर्ण शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। रक्त में रासायनिक स्तर को नियंत्रित करने के साथ, पित्त के उत्पादन के माध्यम से भोजन के पाचन को ठीक रखने के लिए लिवर का बेहतर तरीके से काम करते रहना जरूरी है। पेट और आंतों से निकलने वाला सारा खून लीवर से होकर गुजरता है। ऐसे में शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। दुर्भाग्यवश पिछले कुछ वर्षों में लिवर की समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की बीमारियों की अगर शुरुआत में ही पहचान कर ली जाए तो लिवर फेलियर या फिर अन्य गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में इसके शुरुआती संकेतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण लिवर की सेहत समय के साथ बिगड़ती जाती है और यह गंभीर रूप ले सकती है।

डॉक्टर्स ने उन संकेतों के बारे में बताया है जिनपर समय पर ध्यान देकर लिवर की गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Trending Videos
liver damage early symptoms in hindi, jaundice and loss of appetite sign of liver damage
पीलिया की समस्या - फोटो : Istock

बार-बार पीलिया होना खतरनाक

क्या आपको भी अक्सर पीलिया की दिक्कत बनी रहती है? अगर हां तो सावधान हो जाएं इसे भी लिवर की सेहत के लिए खतरनाक संकेत माना जाता है। पीलिया, लिवर की समस्याओं के सबसे आम लक्षणों में से एक है। रक्त में बिलीरुबिन बढ़ने के कारण लिवर की कोशिकाओं को क्षति होने लगती है, अगर आपको यह दिक्कत बनी रहती है तो इसे गंभीरता से लेकर जांच कराएं, इसे लिवर की गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
liver damage early symptoms in hindi, jaundice and loss of appetite sign of liver damage
भूख न लगने के संकेत के बारे में जानिए - फोटो : istock

भूख न लगना

लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे लिवर फेलियर आदि की स्थिति में पाचन तंत्र में समस्या आ जाती है, यह स्थिति रक्त वाहिकाओं में विषाक्तता बढ़ने का भी कारण हो सकती है। लिवर की गंभीर बीमारियों के कारण भूख को नियंत्रित करने वाले दो हार्मोन लेप्टिन और ग्रेलिन के स्तर में भी असंतुलन हो जाता है जिसके कारण आपको भूख कम लगने का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देते हुए किसी डॉक्टर से जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

liver damage early symptoms in hindi, jaundice and loss of appetite sign of liver damage
पैरों में सूजन की समस्या बने रहने की दिक्कत - फोटो : iStock

अंगों में सूजन बना रहना

लिवर की बीमारी के कारण शरीर के कई अंगों में सूजन बने रहने की दिक्कत हो सकती है। विशेषतौर पर इस स्थिति में पैरों और चेहरे में सूजन आ जाती है। लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के पैरों,और पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। यह द्रव कुछ स्थितियों में आंत और लिवर की सतह से लीक हो सकता है जिससे जलोदर हो का जोखिम होता है। अंगों में सूजन बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
liver damage early symptoms in hindi, jaundice and loss of appetite sign of liver damage
मुंह सूखने की समस्या - फोटो : Pixabay

मुंह का अक्सर सूखना

लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों में आंखों और मुंह में सूखेपन की दिक्कत बनी रह सकती है। यह ऑटोइम्यून स्थिति के कारण होने वाली दिक्कत हो सकती है जिसमें लिवर में पित्त नलिकाओं में धीरे-धीरे क्षति होने लगती है। इसके अलावा लिवर की बीमारी वाले कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या भी अक्सर बनी रहती है। इस तरह की समस्याओं का अनुभव होता है तो तुरंत डॉक्टर से मिले, स्थिति की समय रहते पहचान करने से गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।


 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed