{"_id":"5b5acd164f1c1b466d8b71ec","slug":"lunar-eclipse-2018-chandra-grahan-27-july-2018-today-timing-in-india-and-its-effect-on-our-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को देखना होगा खतरनाक, जानें इसके पीछे का पूरा सच ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या वाकई सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को देखना होगा खतरनाक, जानें इसके पीछे का पूरा सच
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर कहा जाता है कि किसी भी तरह के ग्रहण को नंगी आंखों से देखना शुभ नहीं होता। पर क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या फिर धर्म ऐसा कुछ कहता है। बता दें, 28 जुलाई मतलब आज सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 3 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है।
खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत समेत पूरे एशिया में दिखाई देगा। बात अगर धर्म की करें तो किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक रहता है। ग्रहण के समय निकलने वाली हानिकारक किरणें व्यक्ति पर बुरा असर डालती हैं। इतना ही नहीं ग्रहण को नंगी आंख से देखना शुभ भी नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसा करने से आंखों की रोशनी कम होती है। बता दें, लेकिन हमारे वैज्ञानिक ऐसा नहीं मानते।
वैज्ञानिक कहते हैं कि आप चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं। इसके लिए आप किसी खुले स्थान में जाकर जैसे पार्क आदि में जाकर इसे देख सकते हैं। ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि सूर्य ग्रहण को लेकर वैज्ञानिकों के सुझाव कुछ अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके परामर्श के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाली सोलर रेडिएशन की वजह से आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो सकते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को देखने में भी परेशानी आ सकती है लेकिन चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसा कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ हिंदू धर्म के अनुसार हर ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर ग्रहण देख लेती है तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। जिसकी वजह से शिशु गंदे लाल चिन्हों के साथ पैदा होता है। जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर कोई न कोई दाग जरूर पड़ जाता है।