सब्सक्राइब करें

Drug Addiction: देश के डेढ़ करोड़ बच्चे नशे की गिरफ्त में, अफीम और कोकीन का भी कर रहे सेवन

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 27 Sep 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
national Survey On Drug Addiction Reveals, 1.48 crore children are drug addict in India, Cocaine Cannabis hashish hemp Drug abuse teenagers
लगभग 1.48 करोड़ बच्चे और किशोर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं - फोटो : Amar Ujala

'बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन' की चल रही पड़ताल से इतर भारत सरकार के एक सर्वे में नशे से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है, जो चिंता बढ़ाने वाला है। देश में बच्चों में बढ़ती नशे की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। भारत सरकार के इस सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि 10 से 17 वर्ष आयु समूह के लगभग 1.48 करोड़ बच्चे और किशोर अल्कोहल, अफीम, कोकीन, भांग सहित कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। दरअसल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश में नशीले पदार्थों के प्रयोग की सीमा और स्वरूप के संबंध में राज्यवार ब्योरा एकत्र करने के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया था, जिसके परिणाम चौंकाने के साथ ही चिंता भी बढ़ाते हैं। 

loader
Trending Videos
national Survey On Drug Addiction Reveals, 1.48 crore children are drug addict in India, Cocaine Cannabis hashish hemp Drug abuse teenagers
नशे की लत - फोटो : Pixabay
यह सर्वे साल 2018 के आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट में विभिन्न नशीले पदार्थों का प्रयोग करने वाले 10 से 75 वर्ष आयु समूह में भारत के जनसंख्या अनुपात और नशीले पदार्थों के प्रयोग से उत्पन्न विकृतियों के संदर्भ में निष्कर्ष दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
national Survey On Drug Addiction Reveals, 1.48 crore children are drug addict in India, Cocaine Cannabis hashish hemp Drug abuse teenagers
शराब को कहें 'ना' (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
भारत में नशीले पदार्थ की सीमा और स्वरूप संबंधी राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग में भांग का सेवन करने वालों की अनुमानित संख्या 2.90 करोड़ है जबकि अफीम के सेवनकर्ताओं की संख्या 1.90 करोड़ पाई गई है। सर्वे के अनुसार, 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग में 10 लाख लोग कोकीन तथा 20 लाख लोग उत्तेजना पैदा करने वाले ‘एम्फैटेमिन’ पदार्थों का सेवन करते हैं। 
national Survey On Drug Addiction Reveals, 1.48 crore children are drug addict in India, Cocaine Cannabis hashish hemp Drug abuse teenagers
18 से 75 वर्ष आयु वर्ग के 15.10 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं (सांकेतिक तस्वीर)
लोकसभा में 20 सितंबर को राजीव प्रताप रूडी के प्रश्न के लिखित उत्तर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने यह ब्यौरा दिया है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, सभी आयु वर्गों में सबसे अधिक संख्या शराब का सेवन करने वालों की है। 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग के 15.10 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
national Survey On Drug Addiction Reveals, 1.48 crore children are drug addict in India, Cocaine Cannabis hashish hemp Drug abuse teenagers
Drug Addiction - फोटो : Pexel/AmarUjala
अनुमानित 50 लाख बच्चे और किशोर शामक पदार्थों तथा सूंघकर या कश के जरिए लिए जाने वाले मादक पदार्थों का सेवन करते हैं जबकि दो लाख बच्चे कोकीन और चार लाख बच्चे उत्तेजना पैदा करने वाले पदार्थों का सेवन करते हैं।
10 से 17 वर्ष आयु वर्ग
  • अनुमानित 30 लाख बच्चे और किशोर कर रहे शराब का सेवन
  • अनुमानित 40 लाख बच्चे और किशोर कर रहे हैं अफीम का सेवन 
  • लगभग 20 लाख बच्चे और किशोर कर रहे हैं भांग का सेवन
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed