फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांघ, पेट और कमर पर जमीं चर्बी को दूर कर देंगे ये उपाय, जानिए मोटापा कम करने के टिप्स

Thu, 05 Mar 2020 11:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 05 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Quick weight loss tips in hindi for how to lose belly fat in obesity
मोटापा

शरीर के अंगों पर जमीं चर्बी न केवल आपकी सुंदरता बिगड़ती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि पेट पर जमीं चर्बी टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसी परेशानियां को बढ़ा सकती है। हालांकि वजन घटाने के लिए आप कई तरीकों को भी अपनाते होंगे। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर तेजी से वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Quick weight loss tips in hindi for how to lose belly fat in obesity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मीठे से बचें
इंसुलिन के वजह से शरीर में वसा जमा होती है। चीनी में स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में जब आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो शरीर इंसुलिन रिलीज करता है और उतना ही अधिक फैट आपकी बॉडी में जमा होने लगता है। इसलिए मोटापा से बचने के लिए सबसे बढ़िया ये होगा कि आप मीठे से परहेज करें।

Quick weight loss tips in hindi for how to lose belly fat in obesity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

प्रोटीन की अधिक मात्रा
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ कम कैलोरी के लिए प्रोटीन को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। प्रोटीन फैट के खिलाफ काम करता है। प्रोटीन की अधिक मात्रा बैली फैट को कम कर देगी। फलियां, मेवे, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा, मछली, मांस और सी-फूड में प्रोटीन की प्रचूर मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick weight loss tips in hindi for how to lose belly fat in obesity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

फाइबरयुक्त भोजन
घुलनशील फाइबर वजन कम करने में बेहद मददगार होते हैं। यह एक ऐसा तत्व होता है, जो पानी में आसानी से घूल जाते हैं और पाचन को धीमा कर देता है। नतीजा यह होता है कि आपको लंबे समय तक भूख का एहसास ही नहीं होता है। सब्जियां, फलियां, ताजा फल और साबुत अनाज में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
Quick weight loss tips in hindi for how to lose belly fat in obesity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कार्बस से दूरी
कार्बस की अधिक मात्रा फैट को बढ़ाने का काम करता है। डाइट में कार्बस की मात्रा कम होती है तो भूख कम लगती है, जिससे वजन कम होने लगता है। चीनी, ब्रेड, पास्ता आदि चीजों में परिष्कृत कार्बोस पाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed