{"_id":"5aec1be74f1c1bb56a8b7a61","slug":"reasons-you-should-never-drink-water-while-standing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खड़े होकर पीते हैं पानी तो संभल जाए, बन सकते है दिल के मरीज","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
खड़े होकर पीते हैं पानी तो संभल जाए, बन सकते है दिल के मरीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर कई लोग घर में घुसते ही फ्रिज से पानी की ठंडी बोतल निकालकर एक ही घूंट में खड़े-खड़े अपना गला तर करने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी यह आदत आपकी सेहत पर बहुत भारी पड़ सकती है। क्या फर्क पड़ता है पानी खड़े होकर पिएं या बैठकर, प्यास बुझनी चाहिए। यह तर्क भले ही आज भी पीढ़ी दे, मगर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में इसे गलत बताया गया है।
जोड़ों में दर्द
विशेषज्ञों की मानें, तो खड़े होकर पानी पीने से शरीर के अन्य तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति के जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

दिल की बीमारी
यही नहीं, जब खड़े होकर पानी पीते हैं, तब पानी तेजी से गुर्दें के माध्यम से बिना अधिक छने गुजर जाता है। इसके कारण मूत्राशय या रक्त में गंदगी इकट्ठा हो सकती है, जिससे मूत्राशय, गुर्दे और दिल की बीमारियां घेरने लगती हैं।

प्यास नहीं बुझती
खड़े होकर पानी पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि ऐसा करने से जल्दी प्यास भी नहीं बुझती। आयुर्वेद में भी कहा भी गया है के पानी ऐसे पियो जैसे कि खा रहे हो।

पाचन तंत्र
जब आप बैठकर पानी पीते हैं तो अपनी मांसपेशियों के साथ आपका नर्वस सिसटम भी आराम से काम करता है। ऐसा करते समय आपका नर्वस सिस्टम आपके दिमाग की नसों को तरल पदार्थ को तुरंत पचाने का संकेत देता है। वहीं अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो आपका पाचन तंत्र हमेशा खराब रहेगा।