फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप टिप्स: इन बातों का रखेंगे ख्याल तो आपके रिश्ते में आ जाएगी मिठास

Thu, 20 Feb 2020 09:10 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: If you take care of these things, sweetness will come in your relationship
Valentine Day - फोटो : Pixa

असहजता रिश्तों में खटास की वजह बन सकती है। मनमुटाव किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि पार्टनर के साथ आपका रिश्ता स्वस्थ और मजबूत रहे ताकि प्यार बरकरार रह सके। अक्सर देखा गया है कि एक वक्त के बाद मधुर रिश्ते भी कड़वाहट में तब्दील हो जाते हैं। पार्टनर बस एक-दूसरे को बोझ समझकर वक्त बिताने लगते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह संबंधों की मधुरता और आपसी प्यार के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में मिठास लाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है...



 

Relationship Tips: If you take care of these things, sweetness will come in your relationship
Relationship - फोटो : Pixabay

अगर आपके रिश्तों में खटपट चल रही है और आपको असहजता महसूस हो रही है तो इस पर सोचें कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब आप इस विषय पर सोचने लगेंगे तो आपको इसका जवाब जरूर मिलेगा। आप इस बात का पता लगा पाएंगे कि आपका रिश्ता पार्टनर के साथ स्वस्थ है या फिर कड़वा होते जा रहा है। सवाल कई तरह के हो सकते हैं जिनका जवाब आपको खुद के भीतर खोजना है। 



 
Relationship Tips: If you take care of these things, sweetness will come in your relationship
relationship - फोटो : pixa

आप इस बारे में सोचें कि क्या आप अपने पार्टनर की इज्जत करते हैं। या फिर आपका पार्टनर आपकी इज्जत करता है। पार्टनर आपके विचारों की कद्र करता है। आप पर अपने विचार थोपने की जगह वह आपके विचारों को भी तरजीह देता है क्या? आप क्या अपने पार्टनर के विचारों की कद्र करते हैं। ये ऐसे सवाल हैं जो आप अगर खुद से पूछेंगे तो आपके रिश्ते में आ रही सारी परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: If you take care of these things, sweetness will come in your relationship
A Lady - फोटो : Pixabay

आप खुद से पूछें कि क्या आप या फिर आपका पार्टनर एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देते हैं। किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस बात पर भी गौर करें कि क्या आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त बिताते हैं। किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे के साथ भरपूर वक्त बिताना बेहद जरूरी होता है, इससे आप एक-दूसरे को समझते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips: If you take care of these things, sweetness will come in your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमेशा अपनी भावनाओं और विचारों को पार्टनर के साथ साझा करें और देखें कि आपके बीच एक-दूसरे को लेकर क्या समझ बन रही है। किसी भी रिश्ते में बेहद जरूरी है कि दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई गलतफहमी न पनपे और एक-दूसरे के साथ हर चीज पर खुलकर बातचीत हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed