फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13.5 करोड़ लोग भारत में मोटापे के शिकार, मजाक उड़ाने के कारण इस बीमारी से नहीं उबर पाते

Sun, 08 Mar 2020 11:13 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 08 Mar 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Research about obesity causes symptoms treatment and prevention dont Call overweight people fat
Obesity - फोटो : Amar ujala

मोटे लोगों को मोटा या आलसी कहना बंद करना होगा क्योंकि ये कलंक महामारी की तरह फैल रही बीमारी से लड़ने में बाधक है। किंग्स कॉलेज लंदन का मोटापे पर शोध हाल ही नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में दुनियाभर के 100 से अधिक चिकित्सकों ने इसे सही माना है कि मोटे या अधिक वजन वाले लोगों को मोटा या आलसी कहने से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान होता है।

Research about obesity causes symptoms treatment and prevention dont Call overweight people fat
Research - फोटो : पेक्सेल्स

किंग्स कॉलेज लंदन के प्रो. फ्रांसेस्को रूबीनों का कहना है कि दुनियाभर के लोगों को अब ये शपथ लेनी होगी कि उन्होंने ‘मोटापे के कलंक’ को मिटाने के लिए क्या किया। वे बताते हैं कि मोटापा दुनिया की समस्या है पर हम सामाजिक और मानवाधिकारों को नजरअंदाज करते हैं। मोटे लोगों को मोटा या आलसी कहने से ऐसे लोगों में इस रोग से लड़ने की क्षमता घटती है। चिकित्सकों का मानना है कि मोटे लोगों से ऐसा भेदभाव या उन्हें मानसिाक प्रताड़ना देना कुछ वैसा ही है जैसे पहले उन लोगों को प्लेग, कॉलरा और एचआईवी का रोगी बताया जाता था जिन्हें ये तकलीफ होती ही नहीं थी।

Research about obesity causes symptoms treatment and prevention dont Call overweight people fat
मोटापा

मोटापे के लिए सिर्फ लोग दोषी नहीं
वैज्ञानिकों ने ये भी स्पष्ट किया है कि मोटापे के लिए सिर्फ लोग दोषी नहीं हैं। इसके लिए जैविक, आनुवांशिक और पर्यावरण भी बड़ा कारण है। ऐसे में समाज के दूसरे लोगों को मोटे या अधिक वजन वाले लोगों से सामान्य व्यवहार करना चाहिए। दूसरे लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई उनका मजाक न उड़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Research about obesity causes symptoms treatment and prevention dont Call overweight people fat
मोटापा - फोटो : Pixabay

दुनिया में हर पांच में एक व्यक्ति मोटा
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचर्ड पाइल का कहना है कि ‘मैं उस समय की कल्पना भी नहीं कर सकता जब मोटापे को बीमारी की संज्ञा दी जाएगी।’ मुझे इस बात का डर है कि अगर ऐसा होता है तो मरीजों से ध्यान भटक जाएगा और दवाईयों और सर्जरी तकनीक की बाढ़ जाएगी। मोटापा दुनिया के लिए समस्या है। एक अनुमान के मुताबिक 2045 तक दुनिया का हर पांच में से एक आदमी मोटो की समस्या से ग्रसित होगा।

विज्ञापन
Research about obesity causes symptoms treatment and prevention dont Call overweight people fat
मोटापा

मोटापा से  बीमारियां, जीवन की गुणवत्ता खराब
मोटापा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन आने वाले समय में ये कई तरह की घातक बीमारियों का कारण बनेगा। इसमें टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, स्तन और बाउल कैंसर के साथ स्ट्रोक के मामले बढ़ेंगे। मोटापा जीवन की गुणवत्ता को खराब करने के साथ मानसिक समस्याओं का कारण बनेगा। व्यक्ति खुद से हताश रहेगा और अवसाद में जीवन जीने को मजबूर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed