{"_id":"6a169bfba1d9993eaf06afa6","slug":"safety-tips-for-children-in-heat-stroke-in-summer-season-bachhon-ko-heat-stroke-se-kaise-bachaye-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heat Stroke Alert: बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने के आसान तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Heat Stroke Alert: बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने के आसान तरीके
Wed, 27 May 2026 03:36 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 27 May 2026 03:36 PM IST
सार
Safety Tips For Children In Heat Stroke: अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और आप उसे हीट स्ट्रोक से बचाकर रखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स फॉलो करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Safety Tips For Children In Heat Stroke: गर्मी का मौसम बच्चों के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि उनका शरीर बड़े लोगों की तुलना में तापमान को जल्दी नियंत्रित नहीं कर पाता। तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू के संपर्क में आने से बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
पर्याप्त पानी पिलाएं
- गर्मी के मौसम में बच्चों के शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
- बच्चों को ORS, नारियल पानी, छाछ और घर का बना नींबू पानी भी शरीर में जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखने में मदद करते हैं।
- छोटे बच्चों को बाहर खेलने के बाद तुरंत पानी जरूर दें।
बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
दोपहर की धूप से बचाएं
- दोपहर के समय तापमान सबसे ज्यादा होता है और इसी दौरान लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- कोशिश करें कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को बाहर खेलने या धूप में घूमने न भेजें।
- अगर बाहर जाना जरूरी हो तो उन्हें छांव में रखें और ज्यादा देर तक धूप में न रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
हल्के और सूती कपड़े पहनाएं
- गर्मी में बच्चों को हमेशा ढीले और सूती कपड़े पहनाने चाहिए।
- कॉटन के कपड़े पसीना आसानी से सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
- ज्यादा टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनाने से बच्चों को घमौरियां, खुजली और बेचैनी हो सकती है।
विज्ञापन
बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
जंक फूड और ज्यादा मसालेदार चीजें कम दें
- गर्मी में बच्चों का पाचन तंत्र जल्दी प्रभावित हो सकता है।
- ऐसे में ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड खाने से पेट खराब होने और शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है।
- बच्चों को ताजे फल, दही, सलाद, खिचड़ी और हल्का घर का बना भोजन देना ज्यादा फायदेमंद रहता है।