फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Diet: सावन में सही खानपान है सबसे जरूरी! जानिए कौन-सी चीजें खाएं और किनसे करें परहेज

Fri, 07 Aug 2026 03:30 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 07 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

Sawan Diet: सावन में स्वस्थ रहने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
sawan health tips best sawan diet according to ayurveda in hindi
सावन में ये खानपान अपनाएंगे तो पाचन रहेगा दुरुस्त - फोटो : AI
Sawan Diet: सावन का महीना धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखने का समय माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में बारिश के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है, जिससे भारी, तला-भुना और बासी भोजन आसानी से नहीं पचता। ऐसे में खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।


एक मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन की मानें, सावन में हल्का, ताजा और सुपाच्य भोजन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी भी नहीं होती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं सावन के मौसम में कौन-सी खानपान की आदतें अपनानी चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
 
sawan health tips best sawan diet according to ayurveda in hindi
सावन में ये खानपान अपनाएंगे तो पाचन रहेगा दुरुस्त - फोटो : AI
सावन में सुबह की शुरुआत करें तुलसी और सौंफ की चाय से

दिन की शुरुआत कैफीन युक्त चाय या कॉफी की बजाय तुलसी और सौंफ से बनी हर्बल ड्रिंक से की जा सकती है।

 कैसे बनाएं?
  • 4–5 ताजी तुलसी की पत्तियां
  •  1 चम्मच सौंफ
  •  2 कप पानी

इन सभी चीजों को 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें और गुनगुना पीएं।

 
sawan health tips best sawan diet according to ayurveda in hindi
सावन में ये खानपान अपनाएंगे तो पाचन रहेगा दुरुस्त - फोटो : AI
खाना बनाते समय इन मसालों का सीमित मात्रा में करें इस्तेमाल

सावन में भोजन को स्वादिष्ट और सुपाच्य बनाने के लिए इन मसालों का सीमित मात्रा में उपयोग किया जा सकता है—
  •  अदरक
  • तेजपत्ता
  • काली मिर्च
  •  हींग
  • इलायची
  •  चक्र फूल
  •  जीरा

ये मसाले पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan health tips best sawan diet according to ayurveda in hindi
सावन में ये खानपान अपनाएंगे तो पाचन रहेगा दुरुस्त - फोटो : AI
 सावन में करें ये हेल्दी फूड स्वैप


राजमा और छोले की जगह
  •  मूंग दाल
  •  अरहर दाल

 भारी और तैलीय सब्जियों की जगह
 
  •  लौकी
  • तोरी
  •  परवल
  •  कद्दू

 
विज्ञापन
sawan health tips best sawan diet according to ayurveda in hindi
सावन में ये खानपान अपनाएंगे तो पाचन रहेगा दुरुस्त - फोटो : AI
 सावन में किन बातों का रखें ध्यान?
 
  •  हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
  •  बासी और दोबारा गर्म किए गए खाने से बचें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • भोजन के बाद 10–15 मिनट टहलें।
  • तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन सीमित मात्रा में खाएं।
  •  मौसमी फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed