फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swine Flu: क्या जानलेवा हो सकता है स्वाइन फ्लू का संक्रमण? शबाना आजमी हो गई हैं शिकार

Sat, 25 Jul 2026 06:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Jul 2026 06:56 PM IST
सार

स्वाइन फ्लू का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू का शिकार पाया गया है। वह दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
Shabana Azmi tests positive for H1N1 know  how dangerous is swine flu and tips for prevention
स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com

देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मौसमी बुखार का खतरा देखा जा रहा है। कई हिस्सों से स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण के बढ़ने की भी खबर है। इस बीच मशूहर अभिनेत्री शबाना आजमी भी स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई हैं। हाल ही में वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू  के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती रही है। इसमें भी सामान्य फ्लू संक्रमण की ही तरह से सर्दी-जुकाम की दिक्कत होती है।  

स्वाइन फ्लू कोई नई बीमारी नहीं है। वर्ष 2009 में इस वायरस ने दुनियाभर में महामारी का रूप ले लिया था। इसके बाद से यह मौसमी फ्लू वायरस का हिस्सा बन चुका है। वैसे तो इसे ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता है और अधिकांश लोग इलाज से ठीक हो जाते हैं। कुछ मामलों में यह गंभीर निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत और अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है।

Shabana Azmi tests positive for H1N1 know  how dangerous is swine flu and tips for prevention
फ्लू, सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com

स्वाइन फ्लू के खतरों को जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वाइन फ्लू का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं। 
 

  • इसमें भी बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर दर्द और थकान जैसे लक्षण होते हैं जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। 
  • हालांकि कुछ स्थितियों में संक्रमण गंभीर समस्याओं का कारण बना सकती है।
  • बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों में गंभीर मामलों का खतरा अधिक होता है।
  • आमतौर पर स्वाइन फ्लू को जानलेवा नहीं माना जाता है।


विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, बस समय पर पहचान और सावधानी का ध्यान रखें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी, हाथों की सफाई, मास्क का उपयोग और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

Shabana Azmi tests positive for H1N1 know  how dangerous is swine flu and tips for prevention
स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com

कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू?

स्वाइन फ्लू, इन्फ्लुएंजा-ए वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। इसे मौसमी फ्लू का हिस्सा माना जाता है। अधिकांश मरीज घर पर ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर संक्रमण विकसित हो सकता है।
 

  • संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स से दूसरों को खतरा हो सकता है।
  • इसके अलावा संक्रमित सतह छूने के बाद अगर आप आंख, नाक या मुंह छूते हैं तो इससे भी संक्रमण हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi tests positive for H1N1 know  how dangerous is swine flu and tips for prevention
स्वाइन फ्लू के जोखिम - फोटो : Freepik.com

स्वाइन फ्लू के जोखिमों के बारे में जान लीजिए

डॉक्टर कहते हैं, स्वाइन फ्लू के कारण तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में दर्द, नाक बहने, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसी दिक्कतें देखी जाती हैं।
 

  • कुछ मरीजों में उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।
  • कई लोगों में ये सांस फूलने जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है जिसे गंभीर संकेत माना जाता है।


समय पर इलाज न मिलने पर निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण होने का जोखिम रहता है जिससे मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है। इस खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर सभी लोगों को  फ्लू वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed