सब्सक्राइब करें

Diet Tips: गर्मियों में खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? जरूर जान लीजिए ये बातें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 24 May 2026 07:46 PM IST
सार

खजूर शरीर को एनर्जी देता है और पसीने के कारण होने वाली मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। वहीं जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर शरीर में गर्मी, पेट संबंधी परेशानी, ब्लड शुगर बढ़ने और वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है।

विज्ञापन
should we eat dates in summer garmiyo me khajur khane ke fayde aur nuksan
खजूर खाते हैं तो जान लीजिए ये बातें - फोटो : Amarujala.com/AI

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इन दिनों धूप में जाने से बचने, खूब पानी पीते रहने और आहार पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दे रहे हैं।



गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में हमें ऐसी चीजें खाते-पीते रहना चाहिए जो शरीर को ठंडक तो दें ही साथ ही शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति करें।

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस मौसम में खजूर खाना चाहिए? खजूर वैसे तो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है पर इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में क्या गर्मियों में खजूर खाना सही है?

should we eat dates in summer garmiyo me khajur khane ke fayde aur nuksan
गर्मियों में खजूर खाना चाहिए या नहीं? - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में खजूर

आहार विशेषज्ञों के अनुसार खजूर पोषक तत्वों जैसे प्राकृतिक शुगर, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसे ऊर्जा बढ़ाने वाला सुपरफूड माना जाता है।
 

  • आयुर्वेद में इसकी तासीर गर्म बताई गई है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
  • विशेषज्ञ मानते हैं कि खजूर खाने से कमजोरी दूर होती है और ये शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।


तो फिर गर्मियों में खजूर खाएं या नहीं? आइए इसके फायदे और नुकसान जान लेते हैं। 

Trending Videos
should we eat dates in summer garmiyo me khajur khane ke fayde aur nuksan
खजूर खाने चाहिए या नहीं? - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में खजूर खाने के फायदे

खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे प्राकृतिक शुगर पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करते हैं। 
 

  • गर्मियों में ज्यादा पसीना और थकान महसूस होने पर सीमित मात्रा में खजूर खाने से कमजोरी कम हो सकती है। 
  • गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। खजूर इन मिनरल्स का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • खजूर में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो कब्ज की समस्या कम करने में मदद कर सकता है। 
  • खजूर आयरन का भी खजाना है। जिन लोगों को कमजोरी, थकान या एनीमिया की समस्या होती है, उनके लिए खजूर फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
should we eat dates in summer garmiyo me khajur khane ke fayde aur nuksan
ज्यादा खजूर खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में खजूर खाने के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार खजूर की तासीर गर्म होती है। ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी, मुंह में छाले और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
 

  • खजूर में प्राकृतिक शुगर अधिक मात्रा में होती है। इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
  • खजूर कैलोरी से भरपूर होता है। 100 ग्राम खजूर में लगभग 270-300 कैलोरी तक हो सकती है। इससे वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है।
  • ज्यादा खजूर खाने से कुछ लोगों में पेट फूलना, गैस या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
should we eat dates in summer garmiyo me khajur khane ke fayde aur nuksan
खजूर खाने को लेकर बरतें सावधानियां - फोटो : Freepil.com

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों में खजूर खा सकते हैं ये डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले थकान-कमजोरी को दूर कर सकता है। पर इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा खजूर खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है जिसके कई नुकसान हो सकते हैं। 
 

  • गर्मियों में खजूर को भिगोकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। इससे पाचन आसान हो सकता है। 
  • डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खजूर खाने से बचना चाहिए, इससे ब्लड शुगर हाई होने का जोखिम बढ़ जाता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed